बॉलीवुड

Salman Khan Firing Case: सलमान खान से जुड़े मामले में हुई 2 और लोगों की गिरफ्तारी, की थी गन सप्लाई!

Salman Khan Firing Case: ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने हथियार की सप्लाई की थी उन दोनों आरोपियों को अब पंजाब से अरेस्ट कर लिया गया है।

Image

Salman Khan

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल के दिन दो हमलावरों ने गोलीबारी की थी। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत एक्शन लेना शुरू कर दिया था। मुंबई पुलिस ने सलमान खान के फायरिंग मामले में उन दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया था। बीते दिनों आईं रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि भाईजान के घर के बाहर फायरिंग में इस्तेमाल हुईं बंदूकों और जिंदा कारतूस भी पुलिस ने सूरत की तापी नंदी से बरामद कर लिए थे। अब इस मामले में पुलिस ने दो नए लोगों को गिरफ्तार किया है।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने पंजाबी से दो व्यक्तियों सोनू सुभाष चंदर (37) और अनुज थापन (32) को ट्रैक किया। सुनने में आ रहा है कि इन दोनों लोगों ने हथियारों को सप्लाई किया था। मुंबई पुलिस ने गुजरात से सलमान खान फायरिंग केस में घटना के तुरंत बाद दो बंदूकधारियों विक्की साहब गुप्ता और सागर श्रीजोगेंद्र पाल को पकड़ लिया था। मुंबई पुलिस इस समय आगे की जांच में लगी हुई है।

बता दें सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग होने के बाद मुंबई पुलिस ने भाईजान की सुरक्षा को और बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फायरिंग की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। कथित तौर पर बिश्नोई गैंग सलमान खान के साथ लंबे समय से चल रहे झगड़े में शामिल है। यह मामला1998 के काले हिरण शिकार से जुड़ा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article