Salman Khan Father Salim Khan On Accused Arrest: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान कई दिनों से उनके घर पर हुई फायरिंग के मामले को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के इस केस को लेकर अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में पुलिस दोनों ही मुख्य आरोपियों को गुजरात के गिरफ्तार करने के बाद मुंबई ले आई है। इस गिरफ्तारी के बाद सलमान खान के मिलने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान से इस घटना को लेकर बात की। इन सब के बाद अब सलीम खान का हमला करने वाले लोगों पर पहला रिएक्शन सामने आया है।
सलीम खान ने हमलावरों को लेकर कही ये बात
सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुए हमले के बाद से हर तरफ इसको लेकर चर्चा हो रही है। इस घटना के बाद सलमान खान के मिलने के लिए कई स्टार्स उनके घर पहुंचे रहे हैं। स्टार्स के अलावा सलमान खान से मिलने के लिए राजनेता भी पहुंचे। इन सब के बाद अब सलमान खान के पिता सलीम खान ने हमलावरों को लेकर पहला रिएक्शन दिया है। सलीम खान ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू के दौरान हलमावरों को 'जाहिल' बताया है। उन्होंने कहा कि क्या ही बात करें ऐसे जाहिल लोगों के बारे में धमका रहे हैं मार देंगे तब पता लगेगा ना।
परिवार को मिली अतिरिक्त सुरक्षा
सलमान खान के घर पर हुए इस हमले के बाद उनके परिवार को अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है। इसके अलावा सलमान खान को घटना के बाद भी अपना सामान्य शेड्यूल फॉलो करने की सलाह दी गई है।
