बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद 'Tere Naam' गाना सुनकर रो देते थे सलमान खान, समीर अंजान ने किया बड़ा खुलासा

Sameer Anjaan on Salman Khan: हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार समीर अंजान ने सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। समीर ने बताया कि फिल्म 'तेरे नाम' के टाइटल ट्रैक को सुनते ही सलमान खान को ऐश्वर्या राय से हुए ब्रेकअप की याद आ जाती थी और रोने लगते थे।

Image

Pics Credit: IMDb

Sameer Anjaan on Salman Khan: सलमान खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री टॉप एक्टर्स में से एक हैं। अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ सलमान खान (Salman Khan) हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में रहे हैं। सलमान खान के रिलेशनशिप हमेशा ही चर्चा का विषय रहे हैं। ऐश्वर्या राय संग हुआ सलमान खान का ब्रेकअप एक समय खूब सुर्खियों में रहा था। हाल ही में मशहूर गीतकार समीर अंजान ने सलमान खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। समीर अंजान (Sameer Anjaan) ने बताया कि फिल्म 'तेरे नाम' (Tere Naam) का टाइटल ट्रैक सुनने के बाद सलमान खान रो पड़ते थे। ऐसा इसलिए थे क्योंकि उस समय सलमान खान का ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप हुआ था।

हाल ही में शुभंकर मिश्रा के साथ हुई बातचीत के दौरान समीर अंजान ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया, 'उस समय हमने 'तेरे नाम' मूवी का टाइटल ट्रैक सलमान खान को ध्यान में रखकर नहीं लिखा था। मगर ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप होने के बाद सलमान खान ने इस गाने को दिल पर ले लिया था। यह गाना उनके लिए ज्यादा पर्सनल हो गया था। इस गाने के सीन की शूटिंग करने से पहले सलमान खान हिमेश रेशमिया को फोन कर उस गाने को गाने के लिए कहते थे। गाना सुनने के बाद सलमान खान रो पड़ते थे।'

समीर अंजान ने आगे कहा, 'सलमान खान अंदर से काफी परेशान थे। उनके जख्म आज भी ताजा हो जाते हैं। इस गाने के लिए शॉट देने से पहले हिमेश गाना गाते थे और सलमान खान की आंखों में आंसू आ जाते थे। इस गाने की 'क्यों किसी को वफा के बदले वफा नहीं मिलती...' लाइन सलमान खान को इमोशनल कर देती थी। सलमान खान चाहते थे कि उनका दर्द ऐश्वर्या राय भी महसूस करे।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी में सलमान खान के साथ अहम रोल में एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह दिखाई देंगे। फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article