Salman Khan on Border 2 Success: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर सफलता हासिल की है और साल 2026 की पहली सुपरहिट मूवी का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। बॉर्डर 2 को लेकर जबरदस्त हाइप थी, जिसका फायदा इसे रिलीज के बाद मिला और कमाल की कहानी के दम पर बॉर्डर 2 सुपरहिट साबित हो चुकी है। फिल्म के मेकर्स ने 12 फरवरी के दिन मीडिया के साथ एक खास प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसके दौरान सभी कलाकारों ने दर्शकों का शुक्रिया किया और बताया कि बॉर्डर 2 की सफलता से सभी कितने खुश हैं। एक्टर वरुण धवन ने बॉर्डर 2 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक खास किस्सा लोगों के साथ शेयर किया और बताया कि उन्हें मूवी की सफलता के बाद सलमान खान का कॉल आया था, जो बॉर्डर 2 के सफल होने के बाद काफी खुश थे।
सलमान खान ने आधी रात किया वरुण धवन को कॉल
एक्टर वरुण धवन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सलमान खान हमेशा से ही उनके जीवन में अहम स्थान रखते रहे हैं। बॉर्डर 2 की सफलता के बाद भी भाईजान ने कुछ ऐसा किया, जिसे वरुण कभी भी भुला नहीं पाएंगे। वरुण ने बताया कि जब बॉर्डर 2 को दर्शकों ने स्वीकार कर लिया तब सलमान खान ने उन्हें अचानक से रात में कॉल किया और खुशी जाहिर की। कॉल पर सलमान खान ने वरुण धवन पर प्राउड फील करते हुए बोले "आई लव यू बेटा...।" वरुण धवन के अनुसार, सलमान खान के मुंह से निकले ये शब्द बहुत खास थे, जो हमेशा उनके साथ रहेंगे।
वरुण ने मीडिया के साथ ये भी शेयर किया कि सलमान खान उस वक्त भी उनके साथ खड़े थे जब लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे। वरुण ने बताया कि भाईजान ने उनके मुश्किल समय में भी उन्हें कॉल किया और दिलासा देते हुए बोले कि चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही उनके जीवन में अच्छा होने वाला है।
