Salman Khan Brother In Law Ayush Sharma Gets Death Threats: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान बीते लंबे समय से बिश्नोई गैंग के निशाने पर बने हुए हैं। सलमान खान के घर पर फायरिंग भी हो चुकी है, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। लेकिन सलमान खान के साथ-साथ उनके करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को भी निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा (Ayush Sharma) को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है और इसका नाता लॉरेंस बिश्नोई गैंग से माना जा रहा है। आयुष शर्मा से पहले भी सलमान खान के करीबी रिश्तेदारों को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।
आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, खुद मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस बात की पुष्टि की है कि आयुष शर्मा (Ayush Sharma) को ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें ये धमकी बीते दिन मिली। आयुष शर्मा को एक ईमेल आया, जिसमें शख्स ने दावा किया कि वह बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वह लगातार ई-मेल भेजने वाले शख्स की आईडी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि आयुष शर्मा से पहले रणवीर सिंह को भी व्हॉट्सऐप पर आए एक वॉयस नोट में जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस मामले में भी पुलिस ने जांच करने की कोशिश की थी कि वॉयस नोट किसने और कहां से भेजा है। इसके साथ ही पुलिस आयुष शर्मा को आए ई-मेल और रणवीर सिंह को मिले वॉयस नोट में कनेक्शन ढूंढने की कोशिश कर रही है।
रोहित शेट्टी के घर भी हुई थी फायरिंग
आयुष शर्मा (Ayush Sharma) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को जहां धमकी भरे मैसेज और वॉयस नोट मिले हैं तो वहीं दूसरी ओर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग हो चुकी है। बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी के घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग हुई थी।
