Karan Johar wishes Salman Khan on his Birthday: सलमान खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। फैंस के लिए भाईजान का बर्थडे किसी त्योहार से कम नहीं है। एक्टर को सेलेब्स से लेकर फैंस तक जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। फिल्म मेकर करण जौहर ने खास अंदाज में सलमान को बर्थडे विश किया है। फिल्म मेकर ने उनकी डेब्यू फिल्म कुछ कुछ होता है में काम करने के लिए शुक्रिया कहा है। इसी के साथ करण ने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर हिंट दिया है।
करण ने अपने इंस्टाग्राम पर साजन जी घर आए का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए फिल्म मेकर ने लंबा- चौड़ा कैप्शन लिखा है। करण ने लिखा, 25 साल पहले एक पार्टी में क्फ्यूज होकर पार्टी में खड़ा था। उस समय सुपरस्टार मेरे पास आए और कहा कि तुम कोने में क्यूं खड़े हो। मैंने उन्हें बताया कि मैंने कई स्टार्स को अपनी कहानी सुनाई। लेकिन उन सब ने मेरी स्क्रिप्ट को रिजेक्ट कर दिया।
करण जौहर ने खास अंदाज में दी सलमान को बधाई
सुपरस्टार की बहन मेरी बहुत अच्छी दोस्त थी। उन्होंने मुझसे कहा कि मेरी बहन ने आपकी स्क्रिप्ट के बारे में बताया है। मैं अगले दिन उनसे मिला और अपनी स्क्रिप्ट सुनाई। मैंने अपने सपने में भी नहीं सोचा था कि वो सुपरस्टार मेरी फिल्म को हां कर देंगे। कुछ कुछ होता में मुझे परेफ्ट अमन मिला। सलमान ने मेरी डेब्यू फिल्म में काम किया। 25 साल बाद मेरे पास फिर से एक कहानी है सुनाने के लिए। हम फिर से जल्द काम करेंगे।
