बॉलीवुड

Salman Khan ने फैंस को ईद के मौके पर दी ईदी, अपकमिंग फिल्म SIKANDAR की अनाउंस

Salman Khan New Movie Announced: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने आज ईद के मौके पर अपने फैंस को ईदी देते हुए नई फिल्म की घोषणा कर दी है। साथ ही फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट भी बात दी है, टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर। X

Image

Salman Khan New Movie Announced

Salman Khan New Movie Announced: आज पूरी दुनिया ईद के जश्न में डूबी हुई है बॉलीवुड के कई सेलेब्स आज अपनों के साह ईद माना रहे हैं। ऐसे में सलमान खान हर ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इस वजह से भाईजान के फैंस काफी ज्यादा मायूस थे लेकिन अब उनकी मायूसी खुशी में बदल गई है। कुछ ही देर पहले सलमान खान ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है, जिसकी किसी को भी भनक नहीं थी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म कब रिलीज होगी किस टाइटल के साथ।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने कुछ देर पहले फैंस को ईद के मौके पर ईदी देते हुए अपनी नई फिल्म की घोषणा की। इस फिल्म का टाइटल है 'सिकंदर' (Sikandar) जिसे साल 2025 के ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को साउथ इंडस्ट्री के हिट फिल्म डायरेक्टर मुरुगादॉस अरुणासलम डायरेक्ट करने वाले हैं। हालांकि फिल्म की कहानी और बाकी कास्ट क्या है अभी पता नहीं चल पाया है। इस न्यूज के मिलते ही फैंस के बीच जश्न का माहोल हो गया है और फिल्म के लिए उत्सुक हो गए हैं।

भाईजान ने फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा इस ईद 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' को देखो और अगली ईद सिकंदर से आ कर मिलो... आप सभी को ईद मुबारक!। जानकारी के लिए बात दें की आज के दिन बड़े मियां छोटे मियां और मैदान रिलीज हुई है। इसी के साथ एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा की ईद में ईदी मिल गई, धन्यवाद भाईजान।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article