Salman Khan and Sushmita Sen Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बीते दिन मुंबई में डिजाइनर विक्रम फडनीस के लिए शोस्टॉपर बने। बॉलीवुड के भाईजान ने ब्लैक शेरवानी सेट पहनकर रैंप वॉक किया। सलमान खान का ये अंदाज देख फैंस गदगद हो गए हैं। इस लुक में सलमान खान बेहद हैंडसम लग रहे थे। सालों बाद सलमान खान ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा है। बता दें कि इस इवेंट में सलमान खान और सुष्मिता सेन की मुलाकात हुई। इस दौरान का वीडियो सामने आ गया है, जिसे देखकर लोग सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...
सलमान खान ने सुष्मिता सेन को लगाया गले
एक्स पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर फैंस का दिन बन गया है। सालों बाद बीवी नंबर के स्टार्स मिले हैं। क्लिप में सलमान खान शेरवानी में मुस्कुराते हुए और डिजाइनर फडणीस के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं दर्शकों के बीच खड़ी सुष्मिता सेन ने सलमान के तालियां बजा रही हैं। सलमान ने थोड़ा शरमाते हुए सुष्मिता को स्टेज पर बुलाया। सुष्मिता काली साड़ी और मैचिंग ब्लाउज में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। सलमान खान को सुष्मिता सेन को गले लगाया। ये देखकर फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सलमान और सुष्मिता को साथ देख मजा आ जाएगा। दूसरे ने लिखा, 'दोनों साथ में दोबारा कब फिल्म करेंगे।'
इस मूवी में नजर आए थे सलमान खान और सुष्मिता सेन
बताते चलें कि सुष्मिता सेन और सलमान खान पुराने दोस्त हैं। दोनों ने फिल्म बीवी नंबर 1 में साथ काम किया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। सलमान और सुष्मिता सेन की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। मालूम हो कि सलमान खान ने हाल ही में बिग बॉस के मंच से डायरेक्टर अभिनव कश्यप को लताड़ लगाई थी। उन्होंने कहा था कि अभिनव गलत जगह अपना दिमाग लगा रहे हैं वो काम पर ध्यान दें उनके लिए ये अच्छा होगा। वहीं सलमान खान ने अरिजीत सिंह के बारे में बात करते हुए उन्हें अपना दोस्त बताया था।
