बॉलीवुड

Atlee संग Salman Khan की नेक्स्ट में हुई Rajinikanth की एंट्री, 2027 की ईद पर कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस

Salman-Rajinikanth's Next With Atlee: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मशहूर निर्माता-निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) ने सलमान खान संग एक धांसू एक्शन फिल्म बनाने का फैसला किया है। इस मूवी में अब साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की एंट्री होती दिखाई दे रही है।

Image

Salman-Rajinikanth in Atlee's Next

Salman-Rajinikanth's Next With Atlee: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) के बैनर तले फिल्म 'बेबी जॉन' को बनाया गया था। निर्माताओं को उम्मीद थी कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस शानदार कमाई करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ये फ्लॉप साबित हुई। 'बेबी जॉन' के फ्लॉप होने के बाद अब एटली कुमार ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ एक नई एक्शन मूवी के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म में सलमान खान को एक बार फिर धांसू एक्शन सीन्स करते हुए देखा जाएगा। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक एटली कुमार ने सलमान खान स्टारर में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को कास्ट करने की तगड़ी प्लानिंग की है।

सलमान खान संग दिखेंगे रजनीकांत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एटली कुमार में सलमान खान के साथ-साथ अब साउथ सुपरस्टार रजनीकांत लीड रोल में दिखाई देंगे। दोनों सुपरस्टार्स को एक साथ बड़े परदे पर देखने के लिए हरकोई बेताब है। हालांकि इस मूवी को लेकर अभी तक मेकर्स ने कोई घोषणा नहीं की है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि एटली कुमार ने फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क भी शुरू कर दिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें सलमान खान इन दिनों फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी का निर्देशनएआर मुरुगादॉस कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। सलमान खान की 'सिकंदर' को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने इसी साल ईद का दिन चुना है। वहीं दूसरी ओर एटली संग सलमान खान की ये एक्शन फिल्म ईद 2027 में दस्तक देगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article