Salman Khan Birthday Party Update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान कल यानी 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस खास मौके का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान का जन्मदिन इस बार खास होने वाला है। ऐसी खबर सामने आई थी कि उनके जन्मदिन पर मेकर्स किक 2 पर अपडेट शेयर करने वाले हैं। वहीं सलमान खान धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस बारे में एक अपडेट सामने आया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
सलमान खान बर्थडे पर मचाएंगे धमाल
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस हर साल 27 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि भाईजान उन्हें अनोखे तरीके से सरप्राइज देते हैं। इस साल 60 साल के हो रहे सलमान का जन्मदिन खास लेकिन निजी तरीके से मनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक वे मुंबई के पास पनवेल फार्महाउस पर छोटी सी पार्टी रखेंगे, जिसमें सिर्फ परिवार, करीबी दोस्त और बॉलीवुड से जुड़े कुछ लोग शामिल होंगे। जश्न की सबसे खास बात होगी सलमान खान की बॉलीवुड यात्रा पर बना एक स्पेशल वीडियो। इसमें उनकी शुरुआती फिल्मों से लेकर अब तक के यादगार पलों के साथ उन डायरेक्टर्स की शुभकामनाएं और अनुभव होंगे, जिनके साथ वे काम कर चुके हैं। यह वीडियो उनके करियर और जिंदगी को सेलिब्रेट करेगा और सलमान व मेहमानों के लिए यादगार बन जाएगा।
फिल्म किक 2 को लेकर आएगा अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज हो सकता है, जिसमें उनका लुक दिखेगा। साथ ही 'किक 2' को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान हो सकता है, जिसके लिए प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला खास इंतजाम कर रहे हैं। बताते चलें कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों पर फैंस की नजर बनी हुई है। इस साल सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने भाव नहीं दिया और ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इस फिल्म के फ्लॉप होने से सलमान खान समेत मेकर्स को तगड़ा झटका लगा था।
