बॉलीवुड

कुक की सैलरी सुन उड़े सलमान के जीजा के होश, नौकरी से निकाला किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के जीजा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अपने हाल ही में रिलीज हुए व्लॉग में निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने आयुष शर्मा के आलीशान मुंबई स्थित घर का दौरा कराया। इस दौरान एक्टर ने कई किस्सा सुनाया है। एक्टर ने बताया कि उन्हों सैलेरी के कारण अपने कुक को नौकरी से निकालवा दिया।

Image

Salman brother

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा अपने गुड लुक्स के साथ-साथ बेस्ट पापा होने के लिए जाने जाते हैं। अपने हाल ही में रिलीज हुए व्लॉग में निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने आयुष शर्मा के आलीशान मुंबई स्थित घर का दौरा कराया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस व्लॉग को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्यों आयुष शर्मा ने अपने घर सो कुक की छूट्टी कर दी थी। बातचीत के दौरान आयुष ने अपना एक किस्सा सुनाया। आयुष ने बताया जब उन्हें पता चला कि उनके घर का रसोइया यानी कुक मोटी तनख्वाह पाता है, तो उन्होंने फैसला किया कि खाना ऑर्डर करना ज़्यादा सस्ता रहेगा।

रसोइया का है खुद का रेस्तरां

आयुष शर्मा ने कहा-"मैंने अपने रसोइए से पूछा कि उसे कितनी वेतन मिलती है, और जब मैंने यह सुनी तो मुझे दिल का दौरा पड़ गया। मुझे एहसास हुआ कि नीचे से खाना मंगवाना उसकी सैलेरी से सस्ता होगा।" उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा। उन्होंने अपने घर के पास अपना खुद का रेस्तरां भी है। फ़राह का मुंह खुला का खुला रह गया, उन्होंने कहा, "आप वास्तव में बहुत अमीर हैं।"

भारतीय भोजन के बिना नहीं रह सकते एक्टर

अर्पिता ने बताया कि उन्हें अब अपनी मां के घर से रोज खाना मिलता है। घर का बना टिफिन सिर्फ़ अर्पिता और आयुष को ही नहीं, बल्कि अरबाज और सोहेल खान को भी भेजा जाता है। इस दौरान आयुष ने बताया हाल ही में फिनलैंड की यात्रा के दौरान, उन्होंने एक निजी शेफ को बुलाया था। वह भारतीय भोजन के बिना ज़्यादा समय तक नहीं रह सकता हैं। फराह ने मज़ाक में कहा, "बस, मैं वापस घर जा रही हूं।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article