Saif ali khan as blind man in Priyadarshan movie: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ज्वेल थीफ का अच्छा खासा बना हुआ है। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर सामने आया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 25 अप्रैल को दस्तक देगी। मूवी में सैफ अली खान के साथ जयदीप अहलावत भी दिखाई देंगे। इस बीच सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक खबर सामने आई है। एक्टर ने खुद बताया है कि वो प्रियदर्शन के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म में अपने रोल के बारे में खुलासा कर दिया है।
सैफ अली खान ने कही ये बात
हाल ही में सैफ अली खान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो प्रियदर्शन के साथ काम करने वाले हैं। सैफ ने कहा, 'मैं प्रियदर्शन के साथ अगली फिल्म कर रहा हूं। मैं इसमें एक अंधे आदमी का किरदार निभाने वाला हूं। ये मेरे लिए काफी एक्साइटिंग है।' जानकारी के लिए बता दें कि सैफ अली खान और प्रियदर्शन ने इससे पहले कभी एक साथ काम नही किया है। अब आखिरकार दोनों साथ में धमाल मचाने वाले हैं। इस बात से फैंस काफी खुशी है। प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म एक थ्रिलर होगी।
मलयालम मूवी की होगी रीमेक
बताते चलें कि सैफ अली खान की अपकमिंग मूवी मलयालम फिल्म ओप्पम की रीमेक होने वाली है। फिल्म ओप्पम मोहनलाल ने एक अंधे चौकीदार का रोल निभाया था। मोहनलाल का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। मालूम हो कि सैफ अली खान अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। हीरे के साथ-साथ वो विलेन के किरदार में भी हिट है। सैफ अली खान ने अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी द अनसंग वॉरियर' में विलेन का रोल प्ले किया था। उनका ये अवतार देख फैंस गदगद हो गए थे।
