बॉलीवुड

Saif Ali Khan Hotel Fight Case: कोर्ट में मलाइका अरोड़ा नहीं हुईं पेश, जारी हुआ जमानती वारंट

Saif Ali Khan Hotel Fight Case: साल 2012 में सैफ अली खान की एक फाइव स्टार होटल में एनआरआई बिजनेसमैन से झगड़ा हो गया था। उस दौरान मलाइका अरोड़ा भी सैफ अली खान के साथ थीं। ऐसे में कोर्ट ने उन्हें पेश होने के लिए कहा था लेकिन वो हो नहीं पाई थीं। अब मलाइका के खिलाफ जमानती वारंट जारी हुआ है।

Image

Saif Ali Khan and Malaika Arora

Saif Ali Khan Hotel Fight Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा के बाद उनकी बहन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को साल 2012 में एक होटल में हुए झगड़े के मामले में कोर्ट में पेश होना था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका अरोड़ा कोर्ट में पेश नहीं हुई थी। बहुत कम यह जानते हैं कि कई सालों पहले एनआरआई बिजनेसमैन ने मुंबई के क्लब में हुई लड़ाई के बाद सैफ अली खान (Saif Ali Khan) सहित कई सेलेब्स पर केस फाइल किया था। इसी मामले में कोर्ट ने मलाइका अरोड़ा को पेश होने के लिए कहा था लेकिन वो नहीं पहुंच पाईं। ऐसे में अब कोर्ट में मलाइका अरोड़ा के खिलाफ एक जमानती वारंट जारी किया है।

ताजा मिल जानकारी के मुताबिक फाइव स्टार होटल में एक एनआरआई पर अटैक करने के मामले में मलाइका अरोड़ा कोर्ट में पेश नहीं तो उनके खिलाफ जमानती वारंट इशू हुआ है। साल 2012 में 22 फरवरी के दिन जब यह झगड़ा हुआ था, तब सैफ अली खान के कई सेलेब्स डिनर कर रहे थे। मलाइका अरोड़ा के साथ-साथ उस दौरान करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, शकील लदाक और बिलाल अमरोही भी शामिल थे।

बताया जाता है कि एनआरआई बिजनेसमैन ने जब सैफ अली खान बाकी लोगों के खिलाफ शिकायत की तो अभिनेता ने उनकी नाक पर पंच मार दिया था। उस आदमी की नाक में फ्रैक्चर आ गया था। हालांकि सैफ अली खान ने कहा था कि उस इंसान में औरतों को गालियां दी थी।

हाल ही में अमृता अरोड़ा ने कहा कि शर्मा का बर्ताव बहुत ही भयानक था। वो हमारे ग्रुप को धमकी दे रहा था। उस समय सैफ और उसके दो फ्रेंड्स भारतीय दंड संहिता की धारा 325 के तहत गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article