बॉलीवुड

जहीर खान संग दूसरे धर्म में शादी करने की सागरिका घाटगे ने बताई सच्चाई, बोलीं 'मेरे पेरेंट्स ने भी इस रिश्ते...'

Sagarika Ghatge on Marriage With Zaheer Khan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने अपने समय के मशहूर क्रिकेटर जहीर खान (Zaheer Khan) के साथ दूसरे धर्म में शादी की थी। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान जहीर खान संग शादी करने के बारे में खुलकर बात की थी।

Image

Sagarika Ghatge on Marriage With Zaheer Khan

Sagarika Ghatge on Marriage With Zaheer Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी 'चक दे! इंडिया' से सागरिका घाटगे को लोगों के बीच असली पहचान मिली थी। इस फिल्म में सागरिका की एक्टिंग ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था। इसके बाद एक सागरिका घाटगे ने अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए बताया कि वो अपने समय के मशहूर क्रिकेटर जहीर खान (Zaheer Khan) से शादी करने जा रही है। सागरिका घाटगे और जहीर खान ने साल 2017 में एक-दूसरे से शादी की थी। एक पुराने इंटरव्यू में सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) ने दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर बड़ा खुलासा किया था।

Hautterfly के बात करते हुए सागरिका घाटगे ने दूसरे धर्म में जहीर खान संग शादी करने के बारे में खुलकर बात की। सागरिका ने बताया कि उनकी फैमिली में कभी भी धर्म के बारे में बात नहीं की गई। एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि इस बात को आगे बढ़ाना का काम वो लोग कर सकते हैं, जो हमारे आस-पास रहे। मेरे पेरेंट्स बहुत प्रगतिशील हैं। इन बातों की चर्चा भले हुई हो लेकिन मेरे लिए एक सही इंसान ढूंढ पाना जरुरी था, जिसके साथ मैं अपनी लाइफ स्पेंड कर सकूं।'

सागरिका ने अपने पिता विजय घाटगे से जहीर खान की मुलाकात कराने को भी याद किया। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब जहीर मेरे पिता से मिले, तो मुझे पता था कि मेरे पिता और मां के साथ मेरा अच्छा रिश्ता है। मुझे लगता है कि मेरी मां मुझसे ज्यादा उन्हें प्यार करती हैं।' जब सागरिका ने अपने पेरेंट्स से जहीर खान शादी करने की बात बताई तो वो बहुत खुश थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article