Saba Pataudi on Saif Ali Khan's Quick Recovery: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह 3.30 बजे एक घुसपैठिए ने चाकू से हमला बोल दिया था। इस हमले के दौरान सैफ अली खान बुरी तरह घायल हो गए थे। सैफ अली खान को लगभग 6 जगह चोटें आई थीं, जिसमें से 2 काफी गंभीर थीं। हमले के बाद सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर्स ने उनकी सर्जरी की और पांच दिनों के बाद सैफ अली खान को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते हुए सैफ अली खान वॉक करते दिखाई दिए थे। सैफ अली खान के जल्दी ठीक होने पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे। अब उन लोगों पर सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी जमकर बरसी हैं।
सबा पटौदी ने अपने भाई सैफ अली खान का सपोर्ट करते हुए उन लोगों को लताड़ लगाई है, जिन्होंने अभिनेता के जल्द से जल्द ठीक होने पर सवाल खड़े किए थे। सबा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर दीपक कृष्णमूर्ति ने बताया कि जल्द ठीक होना आम बात है। यह उनके खासकर है जो कार्डियक बाईपास जैसी बड़ी सर्जरी से गुजरते हैं। सबा पटौदी ने सैफ अली खान की रिकवरी पर सवाल उठाने वाले लोगों को लताड़ लगाते हुए कहा कि खुद को सुरक्षित करें।

Saba Pataudi Post
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे और शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सैफ की चोटों पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद सैफ अली खान नार्मल तरह से चलने लगे थे। सैफ अली खान को चोट लगने के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उनसे हॉस्पिटल में मुलाकात की थी।
