बॉलीवुड

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद अस्पताल में एडमिट, फैंस हुए परेशान

Saba Azad Post: ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद की एक फोटो साममे आई है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रही है। फोटो में सबा आजाद अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं। इस फोटो ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है।

Image

pic credit-instagram

Saba Azad Post: स्टार एक्टर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद को लेकर ऐसी खबर सामने आई है, जिससे लोग काफी टेंशन में आ गए हैं। एक्ट्रेस सबा आजाद की अचानक से तबीयत खराब हो गई। सबा आजाद की एक फोटो सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में सबा आजाद अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं। इस फोटो ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

सबा आजाद को हुई ये बीमारी

एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद हाल ही में साइक्लोस्पोरियासिस नाम की इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती हुईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट दिया और लोगों से अनुरोध किया कि वे सब्जियां अच्छी तरह धोकर इस्तेमाल करें ताकि ऐसा इंफेक्शन न हो। उनका पोस्ट देखकर कई लोग चिंतित हो गए। साबा आजाद ने अपने पोस्ट में कहा कि यह उनके जीवन के सबसे बुरे 14 दिन थे। इस इंफेक्शन की वजह से उन्होंने 4 किलो वजन कम कर दिया। उन्होंने लिखा कि इस हालत में वे मुश्किल से चल पा रही थीं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए साबा ने लिखा, 'मेरे जीवन के सबसे बुरे 14 दिन। साइक्लोस्पोरा कैयेटानेन्सिस, तू कितना गंदा काम है!! मैं हमेशा घर का खाना खाती हूं और पानी की बोतल हर जगह साथ ले जाती हूं, फिर भी यह पेट का कीड़ा अचानक कहां से आ गया। वह भी मेरे सबसे व्यस्त समय में। दो हफ्तों में मैंने 4 किलो वजन गंवा दिया जो मेरे पास अतिरिक्त नहीं था और अब मैं मुश्किल से चल पाती हूं।'

ऋतिक और सबा की बॉन्डिंग

सबा आजाद ने आगे लिखा, 'एक दिन मैं दिन में दो बार ट्रेनिंग कर रही थी, पुल-अप्स कर रही थी, भारी वजन उठा रही थी और दूसरे दिन मैं आधी हो गई हूं, इतनी ताकत नहीं कि एक टूथपिक भी उठा सकूं, वजन तो दूर की बात है। उन्होंने बताया कि वे अब रिकवर कर रही हैं। साबा ने सभी को सलाह दी कि सब्जियां और सलाद के पत्ते अच्छी तरह धोएं। उन्होंने लिखा, 'अपने पेट के लिए सब्जियां और सलाद के पत्ते ऐसे धोएं जैसे आपकी जान इससे जुड़ी हो, क्योंकि कभी-कभी सचमुच जुड़ी होती है। हमारा नया तरीका है बेकिंग सोडा और वेजिटेबल वॉश। बता दें कि सबा आजाद और ऋतिक रोशन काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। लोग चाहते है कि ऋतिक और सबा शादी कर लें।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article