Is Rohit Saraf Dating Pratibha Ranta: बॉलीवुड एक्टर रोहित सराफ (Rohit Saraf) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि रोहित सराफ इन दिनों आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' में नजर आईं एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा को डेट कर रहे हैं। रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा (Pratibha Ranta) के रिलेशनशिप में होने की अफवाहों पर फैन्स को भी हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे की कंपनी क एन्जॉय कर रहे हैं और वे जल्दबाजी में अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं देना चाहते।
प्रतिभा को डेट कर रहे हैं रोहित सराफ
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित सराफ (Rohit Saraf) और प्रतिभा रांटा (Pratibha Ranta) दोनों इस समय एक रिश्ते में हैं। दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैन्स को भी यह नई जोड़ी पसंद आ रही है। हालांकि अभी तक रोहित सराफ और प्रतिभा ने अभी तक रिलेशनशिप में होने की अफवाहों पर पक्की मुहर नहीं लगाईं है। दोनों की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' ने पहले सोमवार को मचाया तहलका, 'टाइगर 3'-'बाहुबली 2' सहित इन फिल्मों के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त)
प्रतिभा रांटा से पहले कई बार फैन्स ने रोहित सराफ का नाम प्राजक्ता कोली संग भी जोड़ा था। चीजें तब क्लियर हुईं जब प्राजक्ता कोली ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड प्रेमी वृषांक खनाल से शादी की थी। हालांकि रोहित, प्राजक्ता की शादी में शामिल नहीं हो पाए थे लेकिन उन्होंने बाद में इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें शुभकामनाएं भेजीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित सराफ को आखिरी बार फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में देखा गया था। इस मूवी में सान्या मल्होत्रा, जान्हवी कपूर और वरुण धवन सहित कई कलाकार नजर आए थे।
