बॉलीवुड

Kanatara Chapter 1 V/S SSKTK: 2 अक्टूबर को होगी कॉमेडी और थ्रिलर के बीच जोरदार टक्कर, वरुण धवन या ऋषभ शेट्टी किसे चुनेगें फैंस !

Kanatara Chapter 1 V/S SSKTK: थिएटर्स में इस समय बैक टू बैक फिल्में रिलीज हो रही हैं। अगले से अगले हफ्ते 2 अक्टूबर को बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ये फिल्में दो बड़े स्टार्स की हैं। जिसमें कांटे की टक्कर होगी। अब फैंस किसे चुनते हैं यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

Image

Image Source: IMDB

Kanatara Chapter 1 V/S SSKTK: आने वाला शुक्रवार सिनेमा लवर्स के लिए खास होने वाला है। क्योंकि यहां पर एक साथ दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। एक वो फिल्म जिसके गानों से लेकर स्टारकास्ट ने हर जगह धूम मचा रखी है। दूसरी वो फिल्म जिसका तीन साल से लोग इंतजार कर रहे हैं। इन दोनों फिल्मों की आपस में टक्कर होने वाली है। दोनों ही फिल्में 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अब यह देखना दिलचस्प है कि कौन सी फिल्म हिट होगी और कौन सी फ्लॉप, ऐसा भी हो सकता है कि दोनों ही हिट हो जाए।

वरुण धवन की SSKTK

2 अक्टूबर को वरुण धवन( Varun Dhawan) की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी थिएटर्स में रिलीज हो रही है। जो एक रॉम-कॉम मूवी है। इस फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित शराफ़ नजर आने वाले हैं। फिल्म में गानों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गए, जिसे खूब पसंद किया गया।

ऋषभ शेट्टी की Kantara Chapter 1

दूसरी तरफ ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड मूवी कान्तारा चैप्टर 1 रिलीज हो रही है। एक दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसे देखकर फैंस एक ही चर्चा कर रहे हैं कि "ये मास्टरपीस" होने वाला है। इस फिल्म का दर्शकों को 3 साल से इंतजार है। ऋषभ शेट्टी ने इस मूवी के लिए जमकर मेहनत भी की है।

फैंस ने पूछा वरुण धवन से सवाल

हाल ही में वरुण धवन ने अपने फैंस के साथ बातचीत का एक सेशन रखा था। जिसमें एक फैन ने वरुण धवन से कांतारा चैप्टर 1 को लेकर सवाल किया। एक यूजर ने पूछा कि आपको कांतारा चैप्टर 1 से डर नहीं लग रहा है? इसके जवाब में वरुण धवन ने कहा कि "तारीख तो प्रोडक्शन टीम तय करती है, हम तो केवल मेहनत करते हैं, फिल्म के सभी स्टार्स ने खूब मेहनत की है। विश्वास है कि 2 अक्टूबर को सब हंसते हुए जाएंगे"।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article