बॉलीवुड

Scoop: कपिल शर्मा संग डेब्यू करेंगी रिद्दिमा कपूर, मां नीतू कपूर भी स्टारकास्ट में शामिल

Riddhima joins Kapil-Neetu Movie: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) कभी भी नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी रिद्दिमा कपूर (Riddhima Kapoor) फिल्मों में काम करे। जब तक ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) जिंदा रहे, उन्होंने रिद्दिमा को फिल्मों से दूर ही रखा लेकिन अब उनकी बेटी फिल्मों में काम करने के लिए तैयार है। खबरें हैं कि रिद्धिमा ने कपिल शर्मा के साथ एक नई मूवी साइन की है, जिसमें उनकी मां नीतू कपूर भी दिखाई देंगी।

Image

Riddhima Kapoor Bollywood Debut with Kapil Sharma

Riddhima joins Kapil-Neetu Movie: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान पिछले 100 सालों से एक्टिव है और दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। कपूर खानदान के बारे में एक समय से बात काफी फेमस थी कि वो अपनी लड़कियों को फिल्मों में काम नहीं करने देता है। करीना-करिश्मा ने इस सिलसिले को तोड़ा और सफल हीरोइनों के रूप में नाम कमाया। भले ही रणधीर कपूर ने अपनी बेटियों को फिल्मों में काम करने दिया हो लेकिन ऋषि कपूर ने कभी भी अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं दी। जब तक ऋषि कपूर जिंदा रहे, तब तक रिद्धिमा फिल्मों से दूर ही रहीं लेकिन अब वो एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने के लिए कमर कस रही हैं।

पिंकविला की ताजा खबर की मानें तो रिद्धिमा कपूर टीवी के बेताज बादशाह कपिल शर्मा की अगली कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में रिद्धिमा और कपिल के साथ-साथ नीतू कपूर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है, 'कपिल शर्मा की अगली फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन करेंगे, जिन्होंने अक्षय कुमार के साथ खिलाड़ी 786 बनाई थी। कपिल की ये फिल्म कॉमेडी जॉनर की होगी, जिसकी शूटिंग चंडीगढ़ में मई से शुरू हो जाएगी।'

रिपोर्ट के अनुसार, कपिल शर्मा की इस नई फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। मेकर्स इसे जल्द ही एक शानदार टाइटल देंगे। सूत्र ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा है, 'आशीष आर मोहन द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म से रिद्धिमा कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। रिद्धिमा बॉलीवुड की दुनिया में एंट्री मारने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में नीतू कपूर का भी अहम किरदार होगा।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article