बॉलीवुड

Richa Chadha-Ali Fazal ने बेटी के नाम का किया खुलासा, बताया किन मुश्किलों से गुजर रही है पेरेंटिंग

Richa-Ali Baby Name: इसी बातचीत में अली फजल ने साझा किया कि एक बच्चे के होने से उनके जीवन में वह खालीपन भर गया है, जिसका उन्हें एहसास भी नहीं था। ऋचा-अली ने अपनी बेटी के प्यारे से नाम का खुलासा भी किया है।

Image

Richa-Ali Baby Girl Name

Richa-Ali Baby Name: बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा( Richa Chadha) और अली फजल( Ali Fazal) हाल ही में नन्ही परी के माता-पिता बने हैं। उनके घर जुलाई 2024 में बेटी ने जन्म लिया है, ऋचा इन दिनों अपनी प्यारी गुड़िया की देखभाल में समय बीता रही है। बेटी होने के 3 महीने बाद अब कपल ने बेबी का नाम सबके सामने बताया है। ऋचा-अली ने अपनी बेटी के प्यारे से नाम का खुलासा किया है ।

वोग के साथ इंटरव्यू के दौरान ऋचा चड्ढा और अली ने अपनी बेटी के नाम से पर्दा हटाया है, उन्होंने बताया कि हमारी नन्ही राजकुमारी का नाम - 'ज़ुनैरा इदा फ़जल'( Zuneyra Ida Fazal) है। इसी बातचीत में, अली फजल ने साझा किया कि एक बच्चे के होने से उनके जीवन में वह खालीपन भर गया है, जिसका उन्हें एहसास भी नहीं था, और उन्हें यह हैरानी भरा लगता है कि कैसे एक बच्चे के आने से सब कुछ पूरा हो गया। कपल ने बताया कि अब काम के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो गया है, क्योंकि जब भी वह घर से बाहर निकलते हैं, तो उन्हें चिंता होती है, वह हर समय अपने बच्चे और ऋचा के साथ रहना चाहते हैं।

ऋचा चड्ढा( Richa Chadha) ने बताया कि उन्होंने जानबूझकर पेरेंटिंग के बारे में बहुत ज्यादा पढ़ने से परहेज किया, ताकि बहुत सारी जानकारी उन्हें परेशान न कर दे , उनका मानना था कि यह उनके प्रकृतिक स्वभाव को बदल देगा। ऋचा ने बताया कि अपनी बेटी के लिए वह बहुत चिंतित रहती हैं और उनकी नैनी को भी रोजाना समझाती रहती हैं। बताते चले कि ऋचा चड्ढा और अली फजल ने साल 2020 में शादी की थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article