Raveena Tandon's Flies Air India: बीते हफ्ते यानी 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया फ्लाइट लगभग 242 यात्रियों को लेकर जा रही थी। गुरुवार दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघानीनगर इलाके में यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयर इंडिया के बयान के अनुसार फ्लाइट एआई-171 अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे भारतीय समयानुसार रवाना हुई, जिसमें 242 लोग सवार थे। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। ऐसे में अब रवीना टंडन ने 16 जून को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई पिक्स शेयर की हैं। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद रवीना टंडन ने एयर इंडिया से सफर किया और कहा कि नई शुरुआत।
रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक साथ कई पिक्स शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, 'नई शुरुआत... सभी चीजों को ध्यान में रखने के बावजूद फिर से उठना और उड़ान भरना है... सारी चीजें दोबारा शुरू करनी है, नई ताकत से नया प्रण लेना है। गंभीर माहौल के बाद भी क्रू मेंबर्स का स्माइल के साथ वेलकम करना। यात्री एकदम शांत और क्रू का बिना कुछ बोले संवेदना देना। उन परिवारों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। एक ऐसा घाव जो कभी नहीं भरेगा। भगवान हमेशा आपकी मदद करें। निडर और दृढ़ इच्छाशक्ति से आगे बढ़ना और फिर से मजबूत बनना। जय हिंद।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन को आने वाले दिनों में फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में देखा जाएगा। इस मूवी का निर्देशन अहमद खान करने जा रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी और परेश रावल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
