बॉलीवुड

रवीना टंडन की बेटी Rasha ने बेहद खराब दिया था ऑडिशन, फिर कैसे मिली अभिषेक कपूर की फिल्म?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 8, 2024, 09:38 AM IST

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। राशा अजय देवगन के भांजे अमन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इस फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्टर कर रहे हैं। राशा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मेरी पहली फिल्म का ऑडिशन बहुत बुरा था।

Image

Rasha-Raveena (credit Pic: Instagram)

रवीना टंडन (Raveena Tandon) की बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस की बेटी राशा जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। राशा अभिषेक कपूर की एडवेंचर फिल्म में नजर आएंगी। उनके साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी दिखाई देंगे। अभिषेक की फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं। राशा और अमान इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं। अभिषेक कपूर ने अपनी फिल्म के नाम की अनाउंसमेंट नहीं की है। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। राशा ने अपने डेब्यू फिल्म के ऑडिशन के बारे में खुलासा किया।

राशा ने हाल ही में कॉस्मोपॉलिटन मैगजीन के साथ अलग-अलग मुद्दों पर बात की। उन्होंने बताया कि पहली फिल्म का ऑडिशन उतना अच्छा नहीं था। लेकिन इसके बावजूद मुझे फिल्म मिली। राशा ने कहा कि अभिषेक कपूर ऐसे नहीं हैं जो किसी को भी कास्ट कर लेंगे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान को उनकी डेब्यू फिल्म में डायरेक्ट किया था। राशा ने अपने ऑडिशन को डिजास्टर बताया।

राशा ने अपने ऑडिशन को बताया- डिजास्टर

उन्होंने कहा कि मैं अभिषेक सर की शुक्रगुजार हूं। उन्होंने मुझमें कुछ देखकर ही साइन किया होगा। वह इंडस्ट्री के बेस्ट डायरेक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने मुझे ये मौका दिया मैं इसके लिए हमेशा आभारी रहूंगी। राशा महज 19 साल की हैं। वो हिंदी के अलावा साउथ इंडस्ट्री में भी फिल्मों के लिए ऑडिशन दे रही हैं। राशा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। राशा पॉपुलर स्टार किड हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article