बॉलीवुड

Thamma: विजय देवरकोंडा संग सगाई की खबरों के बीच इवेंट में पहुंचीं रश्मिका मंदाना, फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग!

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 14, 2025, 12:50 PM IST

Rashmika Mandanna Ring: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) एक बार फिर से अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में आ गई है। अभी हाल ही में रश्मिका मंदाना तस्वीरें और वीडियो सामने हैं, जिसमें एक्ट्रेस रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं। तो चलिए जानते है पूरा मामला...

Image

Image Source: Zoom

Rashmika Mandanna Ring: साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म थामा (Thamma) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म थामा का नया गाना रिलीज हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इस गाने को रिलीज करने के लिए एक इवेंट रखा गया था जिसमें मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ रश्मिका मंदाना भी पहुंची थी। इस इवेंट से रश्मिका मंदाना की कई तस्वीरें वायरल हुई जिसमें लोगों के कुछ ऐसा देख की वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गईं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है जिसके बाद रश्मिका मंदाना को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

रश्मिका मंदाना ने फिर फ्लॉन्ट की रिंग

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। रश्मिका मंदाना अभी हाल ही में फिल्म थामा के एक इवेंट में पहुंची थी। इस इवेंट से रश्मिका मंदाना की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रश्मिका मंदाना रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका मंदाना ने अभी हाल ही में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) संग सगाई कर ली है, जिसके बाद वो पहली बार इवेंट में रिंग पहनकर पहुंची हैं। रिंग को देखने के बाद अब रश्मिका मंदाना के फैंस एक्ट्रेस और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबर को सच मान रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने सगाई की खबर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

कब रिलीज होगी 'थामा'

रश्मिका मंदाना अपनी रिंग के साथ-साथ अपकमिंग फिल्म थामा को लेकर खबरों में हैं। आदित्य सरपोतदार (Aditya Sarpotdar) के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की लीड रोल वाली फिल्म थामा इसी महीने यानी 21 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article