Rasha Thadani-Abhay Verma Seen in Next Movie: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अब बड़े परदे पर नई-नई जोड़ियां रोमांस करती दिखाई दे रही है। कई जोड़ियों लोगों का दिल जीतने में सफल रही है तो कईयों को ऑडियंस को ओर से भरपूर प्यार भी नहीं मिला। ऐसे में अब सौरभ गुप्ता के निर्देशन में बनने जा रही एक्शन ड्रामा बेस्ड मूवी 'लैका, लैकी' में पहली बार अभय वर्मा (Abhay Verma) और राशा थडानी (Rasha Thadani) की जोड़ी ऑनस्क्रीन नजर आएंगी। इस फ्रेश जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए अब फैन्स भी बेताब हैं।
राशा थडानी-अभय वर्मा के हाथ लगी नई रोमांटिक ड्रामा
अजय देवगन की फिल्म 'आजाद' से राशा थडानी ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इस मूवी में राशा थडानी के अपोजिट अमन देवगन नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। ऐसे में अब राशा थडानी को सौरभ गुप्ता के डायरेक्शन में बनने जा रही इस रोमांटिक ड्रामा में अभय वर्मा के साथ देखा जाएगा।
अभय वर्मा और राशा थडानी को कास्ट कर सौरभ गुप्ता अपने करियर की पहली फीचर फिल्म बनाने जा रहे हैं। सौरभ गुप्ता ने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का लेखन किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभय वर्मा को आखिरी बार हॉरर कॉमेडी बेस्ड मूवी 'मुन्ज्या' में देखा गया था। फिल्म में शरवरी भी नजर आई थीं। इसके अलावा अभय वर्मा के पास इस समय शाहरुख खान की नई मूवी 'किंग' भी है। वैसे आप अभय वर्मा और राशा थडानी की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय जरूर दें
