बॉलीवुड

एक्स गर्लफ्रेंड Pooja Bhatt संग रिश्तों पर Ranvir Shorey ने किया खुलासा, कहा- मेरा गलत फायदा .....

Ranvir Shorey talk about Pooja Bhatt: रणवीर शौरी( Ranvir Shorey) ने पूजा भट्ट( Pooja Bhatt) संग अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि मैं महेश भट्ट का बहुत सम्मान करता था, मेरे मन में उनके लिए बहुत इज्जत थी। रणवीर ने अपनी एक्स पूजा भट्ट ( Pooja Bhatt) और महेश भट्ट( Mahesh Bhatt) के साथ अपने उलझते रिश्ते को लेकर बात की।

Image

Ranvir Shorey talk about Pooja Bhatt

Ranvir Shorey talk about Pooja Bhatt: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी( Ranvir Shorey) इन दिनों अपनी वेब सीरीज सनफ्लावर सीजन 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सीरीज में वह पुलिस अफसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। जिसे फैंस का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने अपनी लाइफ के कुछ दिलचस्प किस्से साझा किए। अपने पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बार की। रणवीर ने अपनी एक्स पूजा भट्ट ( Pooja Bhatt) और महेश भट्ट( Mahesh Bhatt) के साथ अपने उलझते रिश्ते को लेकर बात की।

रणवीर शौरी( Ranvir Shorey) ने पूजा भट्ट( Pooja Bhatt) संग अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि मैं महेश भट्ट का बहुत सम्मान करता था, मेरे मन में उनके लिए बहुत इज्जत थी। लेकिन इस चीज का मेरे ऊपर गलत उपयोग किया गया और मुझे दबाया गया। मेरे साथ गलत व्यवहार हो रहा था और मैं बहुत परेशान हो गया था। वह दौर मेरे लिए बहुत बुरा था। मुझे मैनिपुलेट किया गया। हालांकि एक्टर ने इस पर खुलकर कोई जवाब नहीं दिया।

Pooja Bhatt Dated Ranvir Shorey for long time , couple live-in -relationship

Pooja Bhatt Dated Ranvir Shorey for long time , couple live-in -relationship

सुशांत सिंह राजपूत को किया याद

रणवीर शौरी और सुशांत सिंह राजपूत( Sushant Singh Rajput) ने एक फिल्म सोनचिरैया में काम किया था। अपने को स्टार को याद करते हुए रणवीर ने बताया कि मैं ये तो नहीं कहता की वह मेरे दिल के बहुत करीब था, हां हम दोनों अच्छे दोस्त थे। हमने साथ काम किया. वह कई बार घर आ चुका था। और सोनचिरैया की दो महीने की लंबी शूटिंग के दौरान हम वास्तव में काफी अच्छे हो गए। और हम भौतिक विज्ञान को लेकर जुड़े क्योंकि हम दोनों को भौतिकी पसंद है। हमने इस पर काफी बातचीत की।'' “मुझे याद है जब हम शूटिंग कर रहे थे उस दिन ग्रहण था। यह चंद्रग्रहण था और इसके पीछे शनि ग्रह अस्त था। सुशांत ने इसके लिए मुंबई से अपना बड़ा टेलीस्कोप उड़ाया था और सेट पर आ गए थे।

Ranvir-Sushant work together in sonchiraaiya

Ranvir-Sushant work together in sonchiraaiya

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article