pic credit- instagram
Ranveer SinghKantara Controversy: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने तगड़ा रिस्पॉन्स दिया। बता दें कि ये फिल्म 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। हालांकि इस बीच रणवीर सिंह विवादों में फंस गए हैं। फिल्म कांतारा की देवी पर कमेंट करना रणवीर सिंह को भारी पड़ गया है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो फिल्म कांतारा वाली देवी को भूत कहते नजर आए। इससे कई लोगों की भावनाएं आहत हो गई। अब रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।
रणवीर सिंह इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। 28 नवंबर को गोवा में IFFI के क्लोजिंग सेरेमनी में रणवीर ने कांतारा चैप्टर 1 के क्लाइमेक्स में ऋषभ शेट्टी के चावुंडी दैवा वाले सीन की नकल उतारी। लोगों को लगा कि वो भूत-प्रेत और संस्कृति का मजाक उड़ा रहे हैं। खासकर जब रणवीर ने चावुंडी दैवा को फीमेल घोस्ट कह दिया तो कर्नाटक के तुलु समुदाय का गुस्सा फूट पड़ा।अगले ही दिन बेंगलुरु के वकील प्रशांत मेटल ने हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि रणवीर के इस हरकत से लाखों हिंदुओं और तुलु बोलने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 299, 302 और 196 के तहत केस दर्ज कर लिया।
बताते चलें कि बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने विवाद बढ़ता देख लोगों से माफी भी मांगी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते लिखा, 'मेरा मकसद सिर्फ ऋषभ की शानदार परफॉर्मेंस को सलाम करना था। अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हों तो दिल से माफी मांगता हूं। मैं हर संस्कृति और परंपरा का सम्मान करता हूं।' मालूम हो कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन नजर आने वाले हैं।