Dhurandhar trailer event pushed: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्म धुरंधर इन दिनों चर्चा में बनी हई हैं। हाल ही में फिल्म से संजय दत्त और आर माधवन का लुक सामने आया था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए थे। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को देखने के लिए लोग बेताब हैं। बता दें कि पहले धर्मेंद्र का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज होने वाला था लेकिन इस बीच मेकर्स ने एक अपडेट दिया है। नई रिपोर्ट की मानें तो रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर का ट्रेलर कल नहीं रिलीज होगा। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
कल नहीं रिलीज होगा धुरंधर का ट्रेलर
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लेकर मेकर्स ने नया अपडेट शेयर किया है। मेकर्स ने बताया है कि कल यानी 12 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर नहीं आउट होगा। मेकर्स ने कहा, 'कल दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान में धुरंधर का ट्रेलर लॉन्च जो कल होना था, स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख और जानकारी जल्द बताई जाएगी। आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद। बता दें कि दिल्ली में लाल किले मेट्रो के पास सोमवार को शाम चलती कार में धमाका हुआ था। इसे कई लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां जांट में जुट गई है और इस ब्लास्ट के कारण का पता लगा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में लाल किले के पास विस्फोट के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
धुरंधर कब होगी रिलीज
बताते चलें कि रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। जब फिल्म का टीजर आउट हुआ था तब से लोग मूवी के लिए बेताब हो गए थे। टीजर को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने वाली है। आपको इस बारे में क्या लगता है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
