बॉलीवुड

'Ishqaun Dhishqyaun' गाने पर Rani Chatterjee ने बनाई, बोल्ड लुक देखे फैन्स ने की तारीफ

Rani Chatterjee Dance Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में रानी चटर्जी काफी बोल्ड आयर स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। फैन्स भी उनकी अदा के कायल हो गए हैं।

Image

Rani Chatterjee

Rani Chatterjee Dance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) सोशल मीडिया की दुनिया सक्रीय रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन इंटरनेट पर अपनी पिक्स और डांस करते हुए वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रानी चटर्जी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म 'गोलियों की रासलीला: राम-लीला' के 'Ishqaun Dhishqyaun' गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो इंटरनेट पर फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

इस वीडियो में ब्लैक कलर की चमकदार ड्रेस के साथ होंठों पर लाल रंग की लिपस्टिक लगाए दिखाई दे रही हैं। डांस करते हुए उनका बोल्ड लुक फैन्स को पसंद आ रहा है। कई लोगों ने रानी चटर्जी ने उनकी ग्लोविंग स्किन का सीक्रेट तक पूछ लिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप हमेशा की तरह हॉट और सिजलिंग लग रही हो।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आपकी इस ब्यूटी को किसी की नजर ना लगे।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रानी चटर्जी एक फिल्म करने के लिए लगभग 30 लाख रुपये चार्ज करती हैं। भोजपुरी डायरेक्टर्स रानी चटर्जी को अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। रानी चटर्जी के पास आने वाले दिनों में कई फिल्में हैं, जिनमें उन्हें अलग-अलग अवतार में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article