बॉलीवुड

Alia Bhatt को बेवजह निशाना बनाती थीं कंगना रनौत! रणदीप हुड्डा ने 'धाकड़' एक्ट्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा

Randeep Hooda in Favour of Alia Bhatt: सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि कंगना रनौत ( Kangana Ranaut) के आलिया भट्ट( Alia Bhatt) वाले कमेंट पर आपने आलिया भट्ट का पक्ष क्यों लिया था, इस पर रणदीप ने जवाब दिया।

Image

Randeep Hooda in Favour of Alia Bhatt

Randeep Hooda in Favour of Alia Bhatt: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda) इन दिनों अपनी फिल्म वीर सावरकर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। स्टार अपने इंटरव्यू में कई सारे राज खोल रहे हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। अब एक बार फिर रणदीप ने कुछ ऐसा बताया है जिसे सुनकर उनकी खूब तारीफ की जा रही है। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने आलिया भट्ट का बचाव क्यों किया था तब रणदीप ने असलियत बताई।

सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि कंगना रनौत ( Kangana Ranaut) के आलिया भट्ट( Alia Bhatt) वाले कमेंट पर आपने आलिया भट्ट का पक्ष क्यों लिया था, इस पर रणदीप ने जवाब दिया। तो रणदीप ने कहा, “हाईवे बनाते समय, मैंने आलिया के साथ एक आध्यात्मिक बंधन विकसित किया। मुझे नहीं पता कि क्या यह उसके लिए भी वैसा ही है। यह उस पर निर्भर है मैं केवल खुद के लिए बात कर सकता हूँ। मैंने देखा है कि वह हमेशा नई चीजें करने की कोशिश करती रहती हैं।' मैं ईमानदारी से आलिया के लिए खड़ा हुआ क्योंकि उसे (कंगना रनौत द्वारा) गलत तरीके से निशाना बनाया गया था।''

इसके बाद उन्होंने आगे कहा, “अपने साथी कलाकारों या अपने सहकर्मियों या अपनी बिरादरी को उन चीज़ों पर निशाना बनाना जो आपको लगता है कि आपको नहीं मिलीं, भले ही मुझे लगता है कि आपको इस उद्योग से बहुत कुछ मिला है, यह बिल्कुल अशोभनीय है। मुझे लगा कि मुझे आलिया का बचाव करना चाहिए और मैंने यह किया।' मैंने इसके बारे में इतनी गहराई से नहीं सोचा. मुझे लगता है कि आलिया हर बार बेहतर करने की कोशिश करती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article