बॉलीवुड

Randeep Hooda-Lin Laishram ने दिखाई एक महीने की बेटी की पहली झलक, नन्ही सी जान का रखा ये प्यारा नाम

Randeep Hooda And Lin Laishram Shares First Glimpse Of Daughter: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस लिन लैशराम ने अपनी एक महीने की बेटी की पहली झलक दुनिया को दिखाई है।

Image

रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम ने दिखाई बेटी की पहली झलक, फोटो क्रेडिट- रणदीप हुड्डा इंस्टाग्राम

Randeep Hooda And Lin Laishram Shares First Glimpse Of Daughter: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रणदीप हुड्डा ने बॉलीवुड में रहते हुए कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर तबाही मचा दी। बीते महीने रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखा। रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम के घर 10 मार्च को बेटी ने जन्म लिया था। वहीं आज रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की बेटी एक महीने की हो चुकी है। इस खास मौके पर रणदीप और लिन ने न केवल बेटी की पहली झलक साझा की। बल्कि उसके खूबसूरत नाम से भी पर्दा उठाया है। यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार बने Randeep Hodda के डिप्रेशन की वजह, कहा 'किसी ने उन्हें बहुत बड़ा धोका दिया है'...

रणदीप हुड्डा-लिन ने दिखाई बेटी की पहली झलक

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फोटोज शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनकी पत्नी व एक्ट्रेस लिन लैशराम (Lin Laishram) अपनी नन्ही सी जान को सीने से लगाए नजर आईं। लिन लैशराम के चेहरे पर अलग ही तरह का सुकून मिला। वहीं अगली फोटो में लिन लैशराम अपनी बेटी के साथ खेलती दिखाई दीं। फोटो में दोनों ही मां-बेटी बहुत क्यूट लगीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए रणदीप हुड्डा ने लिखा, "हमारी दुनिया का एक नया केंद्र। 'न्योमिका हुड्डा'- दैवीय कृपा, आजादी और आकाश की तरह असीम।" एक्टर ने कैप्शन के जरिए बेटी के नाम के साथ-साथ इसका मतलब भी फैंस के साथ साझा कर दिया है। यह भी पढ़ें: Randeep Hooda-Lin Laishram Wedding: रणदीप हुड्डा ने शेयर की शादी की दिलकश तस्वीरें, लिखा- 'आज से हम एक हैं'

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम (Lin Laishram) की इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस रिताशा राठौड़ ने कमेंट किया, "बहुत-बहुत कीमती। बधाई हो।" वहीं बाकी फैंस ने भी रणदीप हुड्डा की बेटी के नाम को 'खूबसूरत बताया।' बता दें कि कुछ ही वक्त पहले साझा की गई इन फोटोज को अभी तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

randeep hooda lin laishram (1)

रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम की शादी की झलक

इस दिन की थी लिन-रणदीप ने शादी

बता दें कि रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम (Lin Laishram) ने साल 2023 में 29 नवंबर को शादी रचाई थी। दोनों की शादी मणिपुर में मैतेई परंपरा के हिसाब से हुई थी। इस शादी में परिवार और खास दोस्तों ने मौजूदगी दर्ज कराई थी।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article