Randeep Hooda Transformation: रणदीप हुड्डा की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। एक्टर रणदीप हुड्डा अब तक अपने करियर में ऐसे कई चैलेंजिंग रोल कर चुके हैं, जिनके चलते लोग उनके डेडीकेशन के फैन हो गए हैं। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है, जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। रणदीप हुड्डा का एक्टिंग को लेकर डेडीकेशन इस फोटो में साफ नजर आ रहा है, जो भी रणदीप हुड्डा के ट्रान्सफॉर्मेशन का फोटो देख रहा है, वह एक्टिंग की तारीख करने से नहीं थक रहा। रणदीप हुड्डा की इस फोटो में फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर के लिए एक्टर का जबरदस्त ट्रान्सफॉर्मेशन नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में एक्टर का वजन बिल्कुल कम होता दिख रहा है, बाल उड़े हुए हैं और बॉडी माने आधी भी नहीं रह गई है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान रह गए लोग
रणदीप हुड्डा ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। स्वतंत्र वीर सावरकर फिल्म का डायरेक्शन भी रणदीप ने ही किया है, यह उनके एक डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का रोल निभाया है।
लोगों को पसंद आया फिल्म का ट्रेलर
फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है जिसे सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म 22 मार्च को हिंदी और मराठी भाषा में थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर अब धीरे धीरे सोशल मीडिया पर काफी हाइप भी बनने लगी है।
