बॉलीवुड

'बदतमीज दिल' पर डांस नहीं करना चाहते हैं Ranbir Kapoor, बोले-अब मुझसे ये सब नहीं होता है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 25, 2023, 01:07 PM IST

Ranbir Kapoor Dance Video: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर बज बना हुआ है। एक्टर अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। एक्टर ने हाल ही में एक इवेंट में हिस्सा लिया। एक्टर ने इवेंट में बॉबी के साथ बदतमीज दिल का हुक स्टेप किया।

Image

Ranbir Kapoor Video (credit pic: instagram)

Ranbir Kapoor Dance Video: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के धांसू ट्रेलर ने फैंस को होश उड़ा दिए है। रणबीर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म 01 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म के प्रमोशन के लिए रणबीर एक इवेंट में शामिल हुए थे। इवेंट में रणबीर के साथ बॉबी देओल भी नजर आए। दोनों ने इस दौरान जमकर मस्ती की। इवेंट में रणबीर ने बदतमीज दिल पर डांस किया। डांस के खत्म होने के बाद एक्टर ने कहा कि मैंने ये फिल्म साल 2013 में की थी। मैं जहां जाता हूं ये गाना मेरे पीछे आ जाता है। मैं सभी लोगों से कहना चाहूंगा कि अब मैं 41 साल का हो गया हूं। मेरी पीठ दुखने लगती है। मुझसे इस गाने पर डांस न करवाए।

रणबीर ने किया बदतमीज दिल पर डांस

रणबीर ने इवेंट में बॉबी देओल की फिल्म के गाने पर भी हुक स्टेप किया। दोनों स्टार्स एक- दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते नजर आए। एक्टर ने आगे बताया कि मैं अपनी बेटी राहा के साथ ज्यादातर फेस टाइम पर रहता हूं। ये दुनिया की सबसे अच्छी फीलिंग है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article