Ramayana First Look out Soon: नमित मल्होत्रा निर्मित फिल्म रामायण( Ramayana) पिछले साल से ही चर्चा में बनी हुई है। जब से फिल्म का ऐलान हुआ है तभी से इसकी लेटेस्ट अपडेट ने फैंस के दिल में तितलियां उड़ानी शुरू कर दी है। फिल्म तो अगले साल आएगी लेकिन इससे जुड़ी कोई न कोई अपडेट लोगों के बीच चर्चा में आ ही जाती है। अब लेटेस्ट जानकारी की बात करें तो फिल्म का फर्स्ट लुक जल्द ही सामने आ सकता है। अगले महीने होने वाले विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन में फिल्म के फर्स्ट लुक से पर्दा हट सकता है। आइए बताते हैं पूरी जानकारी
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई जियो वर्ल्ड सेंटर के वेव्स में होने वाले 1 मई से 4 मई तक विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन में रामायण फिल्म का फर्स्ट पोस्टर या फर्स्ट वीडियो लुक सामने आ सकता है। इस इवेंट में रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) और नमित मल्होत्रा( Namit Malhotra) शामिल होने वाले हैं जो फिल्म से जुड़ी अपडेट देते नजर आएंगे। मेकर्स आने वाले दिनों के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी इस पर मुहर लगनी बाकि है।
बात करें फिल्म की तैयारियों की तो इसकी घोषणा नवंबर 2024 में की गई थी। मेकर्स ने बताया था कि फिल्म 2026 में दिवाली के मौके पर आएगी और इसका दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा। फिल्म के लिए शूटिंग अप्रैल 2024 में ही शुरू हो गई थी। साउथ एक्टर यश अपने हिस्से की शूटिंग करने वाले हैं। फिल्म में रणबीर कपूर-साई पल्लवी, यश-सनी देओल,रवि दुबे-अरुण गोविल जैसे स्टार्स शामिल है। इसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं।
