बॉलीवुड

Alia Bhatt Birthday: रणबीर कपूर ने आलिया के लिए प्लान किया क्यूट सरप्राइज, बेटी राहा कपूर बढ़ाएगी जन्मदिन की खुशियां

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 15, 2023, 08:15 AM IST

Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज 15 मार्च 2023 को 30 साल की हो गई हैं। आलिया के जन्मदिन के मौके पर उन्हें रणबीर कपूर से क्यूट सरप्राइज मिलने वाला है। रणबीर कपूर का यह सरप्राइज बेटी राहा से जुड़ा हुआ है। जो आलिया के लिए काफी स्पेशल होने वाला है।

Image

Ranbir Kapoor surprise on Alia Bhatt birthday

KEY HIGHLIGHTS
  • आलिया भट्ट आज 30वां जन्मदिन मना रही हैं।
  • रणबीर कपूर उन्हें एक क्यूट सरप्राइज देने वाले हैं।
  • रणबीर का यह सरप्राइज बेटी राहा से जुड़ा हुआ है।

Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज 15 मार्च 2023 को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के पिछले जन्मदिन से इस जन्मदिन तक 1 साल में काफी कुछ बदल गया है। उनकी शादी हो गई है, वह मां भी बन चुकी हैं। यही वो कारण हैं कि आलिया भट्ट का 30वां जन्मदिन काफी स्पेशल होने वाला है। आलिया के जन्मदिन के लिए पति रणबीर कपूर ने काफी कुछ प्लान किया है। रणबीर के इस सरप्राइज प्लान आलिया भट्ट के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लाने के लिए बनाया गया है। इस समय आलिया अपनी बेटी राहा कपूर से काफी ज्यादा कनेक्टेड हैं और अपना ज्यादातर समय बेटी के साथ ही बिताना पसंद करती हैं, ऐसे में रणबीर कपूर का यह बर्थडे प्लान भी उनकी बेटी से जुड़ा हुआ ही है, आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

रणबीर ने प्लान किया ये सरप्राइज

आलिया भट्ट के जन्मदिन को और भी स्पेशल बनाने के लिए रणबीर ने काफी कुछ प्लान किया है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर ने एक स्पेशल केक गिफ्ट करने की तैयारी की है, जिसमें लिखा होगा, ‘राहा की मॉम’। आलिया अपनी बेटी राहा से काफी प्यार करती हैं और उनके बर्थडे पर इस तरह का केक उन्हे यकीनन खुश करने वाला है। रणबीर का यह क्यूट सरप्राइज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी, जिसके बाद 6 नवंबर 2022 को दोनों ने बेटी राहा कपूर को जन्म दिया था।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आएंगी नजर

आलिया भट्ट इस समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं, वह बीते साल गंगुबाई काठियावाड़ी और ब्राह्मस्त्र जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जिसके बाद अब एक्ट्रेस रणबीर सिंह के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 28 जुलाई 2023 को रिलीज किया जाएगा।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article