बॉलीवुड

'Ranbir Kapoor कभी अमिताभ बच्चन की तरह सुपरस्टार नहीं बन सकते' आखिर जावेद अख्तर ने ऐसा क्यों कहा?

Javed Akhtar on Ranbir Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर लेखक जोड़ी सलीम-जावेद इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। दोनों की डॉक्यूमेंट्री-सीरीज एंग्री यंग मैन कुछ समय पहले ही रिलीज हुई है। अब जावेद अख्तर का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसपर नजर डालते हैं।

Image

Javed Akhtar on Ranbir Kapoor

Javed Akhtar on Ranbir Kapoor: जावेद अख्तर अपने बेबाक जवाबों के लिए जाने जाते हैं। वह बिना डरे अपने ओपिनियन लोगों के सामने रखते हैं, फिर चाहे वो किसी को पसंद आएं या नहीं। बॉलीवुड में 'एंग्री यंग मैन' का टैग अमिताभ बच्चन को मिला था। जावेद-सलीन की फिल्म दीवार में अमिताभ के रोल को खूब पसंद किया गया था। सलीम और जावेद ने अपनी फिल्मों ने बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड ही शुरू कर दिया था। बीते कुछ समय से सलीम-जावेद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इसकी वजह दोनों की डॉक्यूमेंट्री सीरीज एंग्री यंग मैन है, जिसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल की रिलीज के बाद से ही रणबीर कपूर को भी कई लोग 'एंग्री हीरो' का टैग दे रहे हैं। लोगों के मन में सवाल हैं कि एनिमल के बाद क्या रणबीर कपूर भी अमिताभ बच्चन की तरह सुपरस्टार बन पाएंगे। इस पर अब जावेद अख्तर ने चुप्पी तोड़ दी है। यहां इसपर नजर डालते हैं।

'रणबीर कपूर कभी अमिताभ बच्चन नहीं बन सकते'

जब उनसे पूछा गया कि क्या रणबीर कपूर कभी भी अमिताभ जैसे स्टार नहीं बन पाएंगे क्योंकि उन्होंने एनिमल जैसी फिल्म की है। तो जावेद अख्तर ने इंडियन एक्सप्रेस को हंसते हुए जवाब दिया, 'नहीं, नहीं, मैं उनके लिए एक फिल्म लिख सकता हूं।' सोशल मीडिया पर अब जावेद अख्तर का ये बयान तेजी से वायरल होने लगा है। कई लोगों का मानना है कि जावेद के बयान में काफी हद तक सच्चाई है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article