Ranbir Kapoor Breaks Brahmastra Record In Advance Booking: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की 'एनिमल' (Animal) को रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर चली गई है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर लोगों में ऐसी एक्साइटमेंट है कि इसकी एडवांस बुकिंग भी जोरों-शोरों पर हो रही है। खास बात तो यह है कि रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने रिलीज से दो दिन पहले ही उनकी 'ब्रह्मास्त्र' को धूल चटा दी है।
दरअसल, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' (Animal) की एडवांस बुकिंग तेज रफ्तार से हो रही है। इस मामले में फिल्म ने 'ब्रह्मास्त्र' को पीछे छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि 'एनिमल' की एडवांस बुकिंग 'ब्रह्मास्त्र' की एडवांस बुकिंग से 50 प्रतिशत ज्यादा है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के ट्वीट के मुताबिक, मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक 'एनिमल' की 1 लाख 52 हजार टिकट बुक हो गई थीं। एडवांस बुकिंग के इस आंकड़े को देखकर माना जा रहा है कि रणबीर कपूर की 'एनिमल' पहले दिन धाकड़ ओपनिंग करने वाली है।
बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) के अलावा रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने सलमान खान की 'टाइगर 3' को भी एडवांस बुकिंग में पीछे छोड़ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर की फिल्म केवल एडवांस बुकिंग में ही 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है। जबकि रिलीज में अभी दो दिन बाकी है। बता दें कि रणबीर कपूर की 'एनिमल' को सीबीएफसी की ओर से 'A' सर्टिफिकेट दिया गया है।
