Love And War pushed to 2027: मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने यश की 'स्पिरिट' की रिलीज डेट जारी की है। अब बताया जा रहा है कि शाहरुख खान भी अपनी मूवी को 2026 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने वाले हैं। ऐसे में अब संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'लव और वॉर' को इस साल रिलीज ना करने का फैसला किया है। इस मूवी को देखने वाले दर्शकों का इंतजार और लंबा होता दिखाई दे रहा है। 'लव एंड वॉर' (Love And War) को अब साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
2027 में रिलीज होगी 'लव एंड वॉर'
पिंकविला से जुड़े सूत्र के मुताबिक 'लव एंड वॉर' की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा अभी शूट होना है। यही वजह है कि मेकर्स को अभी ज्यादा समय लग रहा है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी रही मूवी की शूटिंग जून तक चलने वाली है, जिसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य शुरू होगा। 'लव एंड वॉर' में बड़े-बड़े हवाई एक्शन सीक्वेंस हैं, जिसमें भारी मात्रा में वीएफएक्स की इस्तेमाल होना है। इन चीजों की वजह से फिल्म में टाइम लग रहा है। मेकर्स फिल्म को रिलीज करने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं और उहोने अब इसे 2026 की जगह 2027 में रिलीज करने का निर्णय लिया है।
'लव एंड वॉर' की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट
रणबीर कपूर, अलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म 'लव एंड वॉर' से जुड़े एक सूत्र ने यह बताया है कि फिल्म 2027 में रिलीज करने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि इस मूवी के अहम सीन्स को शूट कर लिया गया है और डायरेक्टर एक गाना भी शूट कर चुके हैं। ऐसे में जब फिल्म की काफी हद शूटिंग पूरी कर ली गई तो इसे मेकर्स 2026 में रिलीज करेंगे।
'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, अलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी देखने को मिलेगी। विक्की कौशल पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी एयर रणबीर-आलिया पहले भी डायरेक्टर के साथ काम कर चुके हैं। इस साल रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' रिलीज होगी, जिसका इंतजार दर्शकों को है। आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' को भी इसी साल रिलीज किया जाएगा।
