बॉलीवुड

Ramayana: भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर पर Vindu Dara Singh ने दिया रिएक्शन, बोले 'मुझे लगता है वो...'

Vindu Dara Singh on Ranbir Kapoor Role in Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर निभाने जा रहे हैं। हाल ही में जूम से बात करते हुए विंदू दारा सिंह ने भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के निर्देशन को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

Image

Image Source: IMDb

Vindu Dara Singh on Ranbir Kapoor Role in Ramayana: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर नितेश तिवारी लंबे समय से फिल्म 'रामायण' को बना रहे हैं। नितेश तिवारी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वो 'रामायण' को दो पार्ट में बनाएंगे। पहला पार्ट 2026 और दूसरा 2027 में बड़े परदे पर रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में रणबीर कपूर को मेकर्स ने भगवान राम की भूमिका के लिए चुना है। कई लोगों को लग रहा है कि रणबीर कपूर की पर भगवान राम की भूमिका निभाने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर के फैन्स उनका हर कदम पर सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में जूम के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए विंदू दारा सिंह ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' और इसमें भगवान राम की भूमिका रहे रणबीर कपूर पर अपना रिएक्शन दिया है।

विंदू दारा सिंह ने कहा, 'हरकोई रामायण बनाने में लगा हुआ है। अगर कोई भी इस मूवी को अच्छी तरह से बनाता है तो ये सच में अच्छी बात होगी। अगर वे सभी दिखाए गए रूप के साथ छेड़छाड़ करते हैं तो इसका मलतब वो अपना वर्जन दिखा रहे हैं। यह चीजें अच्छी नहीं होंगी। हर किसी के माइंड में एक अलग वर्जन रहता है और उन्हें इस बार में सावधान भी रहना चाहिए।'

रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए विंदू दारा सिंह ने कहा, 'रणबीर कपूर बहुत ही शानदार हैं। मुझे यकीन हैं वो अच्छा काम करेंगे। वो अपने किरदार में अच्छे लगेंगे। उन्हें केवल यह ध्यान देने की जरूरत है कि वो दिखा रहे हैं उसे लेकर सावधान रहें।'

जब विंदू से पूछा गया कि 'रामायण' को बनाते समय किन चीजों को ध्यान में रखने की जरुरत है तो उन्होंने कहा, 'अगर रामायण को एक स्क्रिप्ट की तरह इस्तेमाल किया जाता है तो दिखाए गए संवाद में एक-एक शॉट को ध्यान में रखा जाए तो यह एक ब्लूप्रिंट की तरह है। इसलिए आप इसके साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। अगर कुछ भी अलग दिखाया गया तो लोग तो बोलेंगे कि ये क्या क्या दिखाया जा रहा है। लोगों इसे स्वीकार नहीं करेंगे।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article