Ramayana Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण: पार्ट 1 को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस मूवी में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। वहीं साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता बनने वाली हैं। फिल्म रामायण: पार्ट 1 इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस बीच रणबीर कपूर की फिल्म फिल्म रामायण: पार्ट 1 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद आप 7 वें आसमान पर पहुंच जाएंगे।
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर आया बड़ा अपडेट
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण: पार्ट 1 इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। रणबीर कपूर को भगवान राम और यश को रावण के रूप में दिखाने वाला पहला ग्लिम्प्स रिलीज होने के बाद अब फिल्म के मेकर्स एक नया ग्लिम्प्स जारी करने वाले हैं। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने आधिकारिक घोषणा की है कि रामायण का अगला प्रमोशनल वीडियो एक शुभ अवसर पर रिलीज होगा। यह नया ग्लिम्प्स ‘राम’ नाम का है और इसे हनुमान जयंती के दिन यानी 2 अप्रैल को जारी किया जाएगा। नमित मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया जिसमें लिखा था, 'शुभ राम नवमी। यह कहानी हम सभी की है और हम हर कदम बहुत जिम्मेदारी, भक्ति और देखभाल के साथ उठा रहे हैं ताकि अपनी रामायण को सच्चे रूप और बड़े पैमाने पर पूरी निष्ठा से पेश कर सकें।'
रामायण में नजर आएंगे ये सितारे
उन्होंने आगे कहा, 'हम 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर अपना अगला ग्लिम्प्स ‘राम’ शेयर करने वाले हैं। हम अपने कई सालों के प्रयास को दर्शकों के साथ एक भव्य दुनिया के रूप में साझा करना शुरू कर रहे हैं और इस पल को पूरी दुनिया के साथ मनाएंगे। आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद। नमित मल्होत्रा।' इस नोट को शेयर करते हुए रामायण: पार्ट 1 के प्रोड्यूसर ने कहा कि 2 अप्रैल को टीम अपना पहला कदम उठाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा फिल्म में कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। मूवी में यश रावण बनेंगे और रवि दुबे भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे।
