बॉलीवुड

Ranbir Kapoor की 'रामायण' से बाहर हुईं Dipika Chikhlia, ये एक्ट्रेस निभाएगी माता कौशल्या का किरदार

Indira Krishnan in Ranbir Kapoor's Ramayana: अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की आने वाली फिल्म 'रामायण' (Ramayana) से दीपिका चिखलिया को मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। फिल्म में बॉलीवुड की एक नई धांसू एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है।

Image

Dipika Chikhlia-Ranbir Kapoor-Indira Krishnan

Indira Krishnan in Ranbir Kapoor's Ramayana: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने फिल्म 'एनिमल' (Animal) की सफलता के बाद अब अपकमिंग फिल्म 'रामायण' (Ramayana) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह फिल्म नितेश तिवारी के निर्देशन में बनाई जाएगी। बीते कई दिनों में फिल्म को स्टारकास्ट को लेकर कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं, जिन्होंने फैन्स की बेताबी को बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर की मां का किरदार दीपिका चिखलिया निभाएंगी। अब जो लेटेस्ट अपडेट सामने आया है उसके अनुसार दीपिका चिखलिया का फिल्म से पत्ता साफ हो गया है। निर्माताओं ने उनकी जगह किसी और एक्ट्रेस को कास्ट करने का निर्णय लिया है। आइए जानें कौन वो एक्ट्रेस?

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार निर्माताओं ने दीपिका चिखलिया को फिल्म 'रामायण' से बाहर कर दिया है। उनकी जगह इस फिल्म में इंदिरा कृष्णन को ऑनबोर्ड लिया गया है। इस फिल्म में इंदिरा कृष्णन को रणबीर कपूर की मां का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि इंदिरा ने हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना की मां का किरदार निभाया था।

सुनने में यह भी आया है कि 'रामायण' को तीन पार्ट्स में बनाया जाएगा। फिल्म में भगवान राम की भूमिका के लिए रणबीर कपूर को चुना गया है। वहीं दूसरी ओर सीता माता का रोल साई पल्लवी निभाती दिखाई देंगी। भक्त हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल का नाम सामने आया है। 'रामायण' की शूटिंग इस साल ही शुरू कर दी जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article