बॉलीवुड

Ramayan: लक्ष्मण के रोल के लिए नितेश तिवारी की तलाश पूरी, इस TV एक्टर को बनाएंगे भगवान राम के छोटे भाई!

This TV Actor To Play Lakshman In Ramayan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की 'रामायण' की तैयारी इन दिनों जोरों-शोरों से चल रही है। फिल्म का आधिकारिक ऐलान भी राम नवमी पर होने वाला है। खास बात तो यह है कि अब लक्ष्मण के किरदार के लिए भी मेकर्स की तलाश पूरी हो गई है।

Image

'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार अदा करेंगे ये टीवी एक्टर

This TV Actor To Play Lakshman In Ramayan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की बिग बजट मूवी 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ सई पल्लवी और एक्टर यश मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर की 'रामायण' (Ramayan) का ऐलान रामनवमी के शुभअवसर पर होगा, जिसके लिए फैंस ने भी दिन गिनना शुरू कर दिये हैं। यूं तो ज्यादातर किरदारों के लिए मेकर्स ने कलाकारों को तलाश लिया है। वहीं अब लक्ष्मण के रोल के लिए भी नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की तलाश पूरी हो चुकी है।

ई-टाइम्स के मुताबिक, रणबीर कपूर की 'रामायण' (Ramayan) में लक्ष्मण का किरदार टीवी के मशहूर एक्टर निभाने वाले हैं, जो कि पहले से ही लोगों के दिलों-दिमाग पर राज कर रहे हैं। वह मशहूर एक्टर कोई और नहीं बल्कि 'जमाई राजा' फेम रवि दुबे (Ravi Dubey) हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में लक्ष्मण के रोल के लिए रवि दुबे को अप्रोच किया गया है। हालांकि इस बात पर अभी तक मेकर्स या एक्टर की टीम की ओर से आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

बता दें कि नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की बिग बजट मूवी 'रामायण' (Ramayan) से रवि दुबे (Ravi Dubey) का नाम जुड़ते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। उनका मानना है कि रवि दुबे इस किरदार को बखूबी अदा कर सकते हैं। हालांकि अभी मामले पर रवि दुबे का बयान आना बाकी है।

'रामायण' में ये सितारे भी आएंगे नजर

बता दें कि नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की 'रामायण' (Ramayan) मल्टी स्टारर होने वाली है, जिसमें एक साथ कई दिग्गज सितारे दिखाई देंगे। फिल्म में विजय सेतुपति विभीषण का रोल अदा करेंगे तो वहीं बॉबी देओल कुंभकरण के तौर पर नजर आ सकते हैं। इससे इतर लारा दत्ता कैकेई का रोल निभा सकती हैं। वहीं अरुण गोविल राजा दशरथ के रूप में नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स द्वारा सभी किरदारों का आधिकारिक तौर पर ऐलान करना बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article