बॉलीवुड

Anant-Radhika की शादी में सबसे नन्ही गेस्ट बनने निकली राहा, पापा रणबीर कपूर संग एयरपोर्ट पर आई नजर

Raha-Ranbir leaving for Anant-Radhika Wedding: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी इन दिनों हर ओर चर्चा में है। अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए कई सारे बॉलीवुड सितारे जामनगर पहुंच रहे हैं। रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा कपूर के साथ अनंत अंबानी की शादी में शामिल होंगे।

Image

Ranbir -Raha

Raha-Ranbir leaving for Anant-Radhika Wedding: भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी पूरे देश में खबरों में है। इन दिनों अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स चल रहे हैं, जिनमें शामिल होने के लिए देश-दुनिया के बड़े-बड़े सितारे भारत के जामनगर में पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के तो लगभग सभी बड़े स्टार्स अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स अटेंड करने के लिए जामनगर पहुंच चुके हैं। अगर बात एक्टर रणबीर कपूर की करें तो वो भी इस फंक्शन में शामिल होने के लिए निकल पड़े हैं। रणबीर कपूर कुछ देर पहले ही एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। रणबीर कपूर ने कार से उतरने के बाद मीडिया की तरफ हाथ हिलाकर हाय कहा।

अनंत अंबानी की सबसे नन्ही गेस्ट बनेगी राहा कपूर

अगर आप सोच रहे हैं कि रणबीर कपूर अकेले ही अनंत अंबानी की खुशियों में शामिल होने के लिए जा रहे हैं तो आप पूरी तरह से गलत हैं। रणबीर कपूर अपने पूरे परिवार के साथ निकले हैं। जब रणबीर कपूर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तो उनके साथ उनकी बेटी राहा कपूर भी थी। मीडिया ने राहा कपूर को अपने कैमरे में कैद किया। आप रणबीर-राहा की तस्वीरें नीचे देख सकते हैं:

बताते चलें कि रणबीर कपूर अनंत अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के काफी करीबी दोस्त हैं। समय-समय पर इन दोनों को मुंबई में एक साथ एन्जॉय करते हुए स्पॉट कि जाता रहा है। यही कारण है कि रणबीर कपूर अपने पूरे परिवार के साथ अनंत की खुशियों में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। वैसे आपको राहा की क्यूट फोटोज कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article