Rakul Preet Singh in Nitesh Tiwari Ramayana: नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana) में एक के बाद एक कई स्टार्स की एंट्री की खबरें सामने आ रही हैं। लीड कास्टिंग के साथ ही अब खबर सामने आ रही हैं कि मूवी में सुपनखा का रोल भी फाइनल हो गया है। बताया जा रहा है कि नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर और रावण के रोल के लिए केजीएफ स्टार यश का नाम सामने आ रहा है। वहीं रामायण में माता सीता के किरदार को लेकर भी कास्टिंग बीते काफी समय से हो रही है, पहले यह रोल आलिया भट्ट को ऑफर हुआ हालांकि उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद साई पल्लवी की फिल्म में एंट्री की खबर सामने आई थीं।
इसी के साथ ही फिल्म में माता सीता के रोल के लिए जाह्नवी कपूर का नाम भी सामने आया था। अब फिल्म में रकुल प्रीत की एंट्री की रिपोर्ट सामने आ रही है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
सुपनखा का रोल निभाएंगी रकुल प्रीत
पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि नितेश तिवारी की रामायण में रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा का रोल प्ले कर सकती हैं। रकुल इसी महीने प्रोड्यूर जैकी भगनानी के साथ शादी करने वाली हैं। शादी की खबरों के बीच अब रकुल प्रीत रामायण में अपनी रोल को लेकर भी सुर्खियों में आ गई हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
