बॉलीवुड

Rakul Preet Singh- Jackky Bhagnani की शादी का कार्ड हुआ आउट, गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करेगा कपल

Rakul Preet Singh- Jackky Bhagnani Wedding Card : फैंस अपने पसंदीदी कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरें तेज है कि कपल इसी महीने के आखिर में शादी कर सकते हैं। वहीं अब शादी की तारीख से पहले रकुल की शादी का कार्ड सामने आया है।

Image

Rakul Preet Singh- Jackky Bhagnani Wedding Card

Rakul Preet Singh- Jackky Bhagnani Wedding Card : बॉलीवुड में एक बार फिर शादी का मौसम है क्योंकि लव बर्ड्स रकुल प्रीत सिंह( Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी( Jackky Bhagnani) कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों घरों में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है. हाल ही में रकुल प्रीत को जैकी के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। एक्ट्रेस परिवार के साथ शादी की तैयारियां कर रही हैं। वहीं फैंस भी इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरें तेज है कि कपल इसी महीने के आखिर में शादी कर सकते हैं। वहीं अब शादी की तारीख से पहले रकुल की शादी का कार्ड सामने आया है।

पिंकविला की रिपोर्ट में रकुल प्रीत सिंह( Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी( Jackky Bhagnani) की शादी का कार्ड सामने आ रहा है। इसपर नजर डाले तो कार्ड नीले रंग का है जो बीच वाइब दे रहा है। कार्ड पर नीले रंग का गेट बना हुआ है और सामने सोफ़ा रखा है। वेडिंग कार्ड पर रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का नाम लिखते हुए नीचे लिखा है रकुल और जैकी अब दोनों भगनानी हो गए। चारों तरफ ब्लू एविल आई बनी है, जो कपल को बुरी नजर से बचाने का काम करने वाली है। हालांकि कार्ड पर शादी की तारीख दिखाई नहीं दे रही।

बताते चले कि रकुल और जैकी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। कुछ दिन पहले दोनों ने फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली थी। जिसके बाद इनकी शादी की खबर आग की तरह फेल गई । खबरों के अनुसार रकुल और जैकी 21 फरवरी को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article