Rakesh Bedi Talk on criticism for kissing Sara Arjun At Event: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में राकेश बेदी ने राजनेता जमील जमाली का किरदार निभाया है। राकेश बेदी को फिल्म में देखने के बाद उनकी एक्टिंग की दर्शकों ने खूब तारीफ की। इस मूवी का ट्रेलर बीते महीने यानी नवंबर में लॉन्च हुआ था। ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब एक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में आया है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि जब राकेश बेदी, सारा अली का स्टेज पर वेलकम करते हैं तो लोगों को ऐसा लग रहा है, वो एक्ट्रेस के कंधे पर किस कर रहे हैं। कई लोगों ने राकेश बेदी की आलोचना भी की है। ऐसे में अब राकेश बेदी ने वीडियो वायरल होने पर चुप्पी तोड़ दी है।
राकेश बेदी ने खुद को बतया सारा अर्जुन का पिता तुल्य
हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में राकेश बेदी ने रिएक्शन देते हुए कहा कि यह बेवकूफी भरा है। इस घटना के बारे में जब राकेश बेदी से पूछा गया तो उन्होंने खुद का सारा अर्जुन संग पिता तुल्य जैसा रिश्ता बताया। उन्होंने मानना है कि लोगों ने इसे गलत तरह से पेश किया है। राकेश ने कहा, 'सारा अर्जुन मेरी आधी उम्र से भी छोटी है। वो फिल्म में मेरी बेटी का किरदार निभा रही है। शूटिंग के दौरान जब भी हम मिलते थे, वह मुझे गले लगाकर वेलकम करती थी। ठीक वैसे ही जैसे एक बेटी अपने पिता को गले लगाती है। हम दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।'
सारा अर्जुन को किस करने की खबरों पर राकेश ने तोड़ी चुप्पी
ट्रेलर लॉन्च के वीडियो पर राकेश बेदी ने कहा कि उस दिन भी कुछ अलग नहीं था। लेकिन लोगों को पता नहीं क्या लगा। देखने वालों की आंखों में गड़बड़ है तो क्या कर सकते हैं। राकेश ने आगे यह भी कहा कि उस दौरान सारा अर्जुन के पेरेंट्स राज अर्जुन और सान्या भी 'धुरंधर' टीजर लॉन्च पर मौजूद थे। राकेश बेदी ने कहा, 'मैं उसे पब्लिक में स्टेज पर गलत इरादे के साथ किस क्यों करूंगा? उसे पेरेंट्स भी वहां मौजूद थे। लोग पागल हो जाते हैं जब ऐसी चीजें क्लेम करते हैं। वो सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ इशू क्रिएट करना चाहते हैं।'
