Rajpal Yadav Wife Radha Yadav Break Silence In Help From Industry: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राजपाल यादव इन दिनों मुसीबतों में घिरे हुए हैं। चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं। बताया जा रहा है कि राजपाल यादव पर करीब 9 करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसे चुकाने में वह नाकाम हो गए। राजपाल यादव ने कर्ज चुकाने के लिए कुछ वक्त की और मोहलत मांगी थी, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इस मुश्किल घड़ी में कई सितारों ने आगे आकर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की मदद करने की कोशिश की। जहां पहले सोनू सूद से लेकर गुरमीत चौधरी का नाम सामने आया था। वहीं बाद में इस लिस्ट में सलमान खान और अजय देवगन का नाम भी जुड़ा। लेकिन अब इस मामले पर उनकी पत्नी राधा यादव ने चुप्पी तोड़ी है।
राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की पत्नी राधा यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान इंडस्ट्री से मिली मदद का सच बयां किया है। उन्होंने इंडस्ट्री का आभार जताया और बताया कि इस मुश्किल घड़ी में लोग राजपाल यादव के साथ खड़े हैं। राधा यादव ने कहा, "हर कोई उनके साथ खड़ा है। इंडस्ट्री बहुत सपोर्टिव रही है। उन सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद जो मदद के लिए आगे आए।" बता दें कि बॉलीवुड कलाकारों के अलावा इंडस्ट्री में मौजूद कई टेक्नीशियंस ने भी राजपाल यादव की वित्तीय मदद की।
आखिर क्या है राजपाल यादव का कर्ज मामला
बता दें कि राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने साल 2010 में फिल्म 'अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। लेकिन राजपाल यादव की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हुई। वहीं राजपाल यादव इस कर्ज को चुकाने में भी नाकाम हुए। खबरों की मानें तो कर्ज चुकाने के लिए दिये गए उनके की चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं। वहीं अब राजपाल यादव को करीब 9 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना है।
