बॉलीवुड

राजकुमार संतोषी को हुई दो साल की जेल, बीच में लटक जाएगी Sunny Deol की 'लाहौर 1947'?

Rajkumar Santoshi sentenced to 2 Year Jail: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) को चेक बाउंस होने के मामले में जामनगर कोर्ट ने 2 करोड़ रुपये के जुर्माने के साथ 2 साल की जेल की सजा सुनाई है। ऐसे में अब संतोषी को सजा मिलने के बाद सनी पाजी की फिल्म 'लाहौर 1947' बंद हो सकती है।

Image

Sunny Deol and Rajkumar Santoshi

Rajkumar Santoshi sentenced to 2 Year Jail: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। चेक बाउंस के एक मामले में राजकुमार संतोषी को गुजरात के जामनगर कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक अशोक लाल इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। अशोक लाल जामनगर के एक बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। बताया जा रहा है कि अशोक लाल को 10 लाख रुपये के 10 चेक दिए थे, जो बैंक में डालते ही बाउंस हो गए। डायरेक्टर की सजा की पुष्टि बिजनेसमैन के कानूनी सलाहकार पीयूष भोजानी ने की।

अधिवक्ता पीयूष भोजानी ने कहा कि अशोक लाल ने राजकुमार संतोषी को एक फिल्म बनाने के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये दिए थे। उन पैसों को लौटाने के लिए राजकुमार संतोषी ने अशोक लाल को 10 लाख रुपये के 10 चेक दिए, जो बाउंस हुए। बिजनेस ने राजकुमार संतोषी से चेक बाउंस होने के बाद कांटेक्ट करने की काफी कोशिश कीं लेकिन सब बेकार साबित हुईं। उन्होंने अब नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत मुकदमा दायर किया है।

इस मामले में अब जामनगर कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को दो साल की जेल सुनाई है। कोर्ट ने बिजनेसमैन को दोगुनी रकम यानी 2 करोड़ रुपये लौटाने को कहा है। इस समय राजकुमार संतोषी फिल्म 'लाहौर 1947' का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा लीड रोल में दिखाई देंगी। राजकुमार संतोषी को जेल की सजा सुनाए जाने के बाद लोगों को लग रहा है कि अब फिल्म बंद हो सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article