बॉलीवुड

राजकुमार हिरानी के लाडले वीर हिरानी बॉलीवुड में मचाएंगे धमाल, डेब्यू फिल्म को लेकर हुई पूरी तैयारी

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 7, 2025, 12:32 PM IST

Vir Hirani Bollywood Debut: फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) के बेटे वीर हिरानी (Vir Hirani) अब बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वीर हिरानी की डेब्यू फिल्म से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आई गई हैं। तो चलिए जानते हैं वीर हिरानी की डेब्यू फिल्म के बारे में...

Image

Image Source: Pintrest

Vir Hirani Bollywood Debut: फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में बने रहते हैं। राजकुमार हिरानी के परिवार को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा होती रहती हैं। राजकुमार हिरानी अपने परिवार के साथ इवेंट में नजर आते रहते हैं। इन सब के बीच राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी (Vir Hirani) के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। इस खबर ने वीर हिरानी के डेब्यू का इंतजार कर रहे फैंस का दिल खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं वीर हिरानी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर क्या खबर सामने आई है।

बॉलीवुड में कदम रखेंगे वीर हिरानी

राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह वीर हिरानी का बॉलीवुड डेब्यू है। News18 की रिपोर्ट के मुताबिक वीर हिरानी अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में लीड रोल करने वाले हैं। ये एक हाई-प्रोफाइल हिंदी रोमांटिक ड्रामा होगी, जिसे हंसल मेहता (Hansal Mehta) अपने बैनर ट्रू स्टोरी फिल्म्स (True Story Films) के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म को लिजो जोस पेलिसरी (Lijo Jose Pellissery) डायरेक्ट करने वाले हैं। एआर रहमान (AR Rahman) फिल्म में म्यूजिक देने वाले हैं। अभी तक फिल्म की फीमेल लीड एक्ट्रेस के लिए किसी का नाम फाइनल नहीं हो पाया है। लेकिन आपको बता दें कि राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी की डेब्यू फिल्म को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

क्या करते हैं वीर हिरानी

राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी लंदन के रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट (RADA) से ग्रेजुएट हैं, पहले से ही थिएटर और डिजिटल वर्ल्ड में अपनी पहचान बना चुके हैं। पिछले साल फीरोज अब्बास खान (Feroz Abbas Khan) के 'लेटर्स ऑफ सुरेश' (Letters of Suresh) में उनका 35-मिनट का मोनोलॉग तो वायरल हो गया था। डिजिटल स्टोरीटेलिंग में भी वीर ने कमाल किया। उन्होंने 2013 में 'रिटर्न गिफ्ट' (Return Gift) डायरेक्ट की थी जो 18वें इंटरनेशनल चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल, इंडिया (ICFFI) में स्क्रीन हुई। अभी वो पापा राजकुमार हिरानी की पहली वेब सीरीज 'प्रीतम पेड्रो' (Pritam Pedro) में अरशद वारसी (Arshad Warsi) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के साथ एक्टिंग कर रहे हैं, जो जियो हॉटस्टार (JioHotstar) के लिए बनी है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article