बॉलीवुड

Raid 2 Advance Booking: 'रेड 2' ने रिलीज से पहले की मेकर्स की चांदी, एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 30, 2025, 10:30 AM IST

Raid 2 Advance Booking: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की अपकमिंग फिल्म रेड 2 (Raid 2) ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म रेड 2 ने एडवांस बुकिंग में अब तक इतने करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Image

Raid 2 Advance Booking

Raid 2 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म रेड 2 (Raid 2) रिलीज से पहले सुर्खियों में हैं। अजय देवगन की इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। जिसका फिल्म की एडवांस बुकिंग पर भी देखने को मिल रहा है। अजय देवगन की फिल्म ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में अब तक मोटी कमाई कर ली है जिसके बाद अब ये तय माना जा रहा है कि 'रेड 2' अब बॉक्स ऑफिस पर पक्का हिट साबित होगी। तो चलिए जानते हैं अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

'रेड 2' ने एडवांस बुकिंग में की इतनी कमाई

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म रेड 2 (Raid 2) रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सभी को हैरान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग से 4.94 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की रिलीज से पहले ही 1.08 लाख टिकटें बिक गई हैं। सबसे ज्यादा बुकिंग महाराष्ट्र और दिल्ली में हुई है। आपको बता दें कि कमाई के ये आंकड़े अभी और भी बढ़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है फिल्म रेड 2 पहले दिन डबल डिजिट में बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग कर सकती है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 कल यानी 1 मई के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) विलेन के रोल में हैं, और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) व सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। अजय देवगन की फिल्म रेड 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article