बॉलीवुड

Son of Sardaar 2 में हुई नीरू बाजवा की एंट्री, अजय देवगन की बीवी बनकर करेगी रोमांस

Neeru Bajwa Entry in Son of Sardaar 2 : अजय देवगन की अपकमिंग मूवी सन ऑफ सरदार 2 में पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा की एंट्री होने की खबर सामने आ रही है। इस खबर से नीरू के फैंस का दिल गार्डन-गार्डन हो गया है। एक्ट्रेस पहली बार अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली है।

Image

Neeru Bajwa Entry in Son of Sardaar 2

Neeru Bajwa Entry in Son of Sardaar 2: अजय देवगन( Ajay Devgan) ने हाल ही में सन ऑफ सरदार 2 ( Son of Sardaar 2) का पोस्टर शेयर किया था। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सन ऑफ सरदार 2 से एक नई अपडेट सामने आई है। अजय देवगन-मृणाल ठाकुर( Mrunal Thakur) के अलावा मूवी में पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा( Neeru Bajwa) की एंट्री हुई है। नीरू बाजवा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस है। उन्होंने सरदार जी, जट एंड जूलिएट जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। नीरू बाजवा के मूवी में एंट्री की खबर सुनकर उनके फैंस का दिन बन जाएगा।

कई रिपोर्ट्स के अनुसार, नीरू अजय देवगन( Ajay Devgan) के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। यह दो सुपरस्टार्स पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करणए वाले हैं। अजय, जो अपनी खास शैली और दमदार एक्टिंग से दर्शकों को लुभाने के लिए जाने जाते हैं, और नीरू, पंजाबी सिनेमा की सबसे कुशल और प्रिय अभिनेत्रियों में से एक के रूप में जानी जाती हैं। स्वाभाविक रूप से, फैंस इस नई जोड़ी को एक्शन, हास्य में डूबते हुए देखेंगे। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से इसकी घोषणा का अभी इंतजार है।

सन ऑफ़ सरदार 2, 2012 की हिट एक्शन-कॉमेडी सन ऑफ सरदार का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। अजय और संजय इस फ्रैंचाइज में वापस आ रहे हैं, लेकिन इस बार कहानी में नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। नीरू बाजवा और मृणाल ठाकुर के एसओएस का हिस्सा बनी है। कॉमेडी ड्रामा में उन्हें देखने के लिए फ़ैस भी बेताब हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article